एक्सप्लोरर

Bollywood BreakUps: Shahid Kapoor और Priyanka Chopra थे एक-दूसरे पर फिदा, तो क्यों हुई दोनों की राहें जुदा

एक वक्त था जब प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार थे। दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंचने ही वाला था कि, अचानक दोनों की राहें जुदा हो गई।

नई दिल्ली, प्रीति अत्री। जब शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा एक दूसरे से अलग हुए, तब हर कोई सिर्फ यही जानना चाहता था कि, आखिर ये क्यों हुआ। एक समय था जब दोनों की मोहब्बत के किस्से हर किसी की जुबां पर थे। हर कोई शाहिद और प्रियंका को ना सिर्फ फिल्मी पर्दे पर साथ देखना चाहता था, बल्कि असल जिन्दगी में भी दोनों की प्यार की कहानी को मुकम्मल देखने की चाहत रखता था। लेकिन जब दोनों के रास्ते जुदा हुए तो सिर्फ दो दिल ही नहीं, प्रियंका और शाहिद की जोड़ी को पसंद करने वाले लाखों दिल भी टूट गए। आइयें जानते हैं कि क्यों दोनों की राहें एक होने के बाद अलग हो गईं।

Bollywood BreakUps: Shahid Kapoor और Priyanka Chopra थे एक-दूसरे पर फिदा, तो क्यों हुई दोनों की राहें जुदा प्रियंका और शाहिद ने एक साथ 'कमीने' और 'तेरी मेरी कहानी' जैसी फिल्मों में काम किया। 2009 में फिल्म 'कमीने' की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें भी उड़ने लगी। कमीने की सफलता के साथ-साथ दोनों की जोड़ी भी हिट हो गई। इतना ही नहीं दोनों करण जोहर के पॉपुलर शो कॉफी विद करण पर भी एक साथ आए थे।

Bollywood BreakUps: Shahid Kapoor और Priyanka Chopra थे एक-दूसरे पर फिदा, तो क्यों हुई दोनों की राहें जुदा 25 जनवरी 2011 को जब प्रियंका के घर इनकम टैक्स का छापा पड़ा तब सुबह के 7:30 बजे थे, उस समय शाहिद कपूर प्रियंका चोपड़ा के घर पर मौजूद थे। वहीं जब प्रियंका से पूछा गया कि सुबह 7:30 बजे शाहिद उनके घर पर तौलिए में क्या कर रहे थे, तब इसपर प्रियंका ने जवाब और कहा "हां शाहिद तब मेरे घर पर ही थे। शाहिद मेरे घर से सिर्फ 3 मिनट की दूरी पर रहते हैं। इसलिए जब मेरे घर पर इन्कम टैक्स की रेड पड़ी तो मैंने शाहिद को फोन किया।"

यह भी पढ़ेंः

Katrina Kaif ने किया Ranveer Singh का Makeup, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

खबरों की माने तो उस समय प्रियंका और शाहिद एक-दूसरे के प्यार में इस कदर डूबे हुए थे, कि दोनों ने गोवा में एक प्राइवेट पार्टी में सगाई भी कर ली थी, जिसके बाद दोनों जल्दी ही अपने रिश्ते को शादी तक पहुंचाना चाहते थे। लेकिन प्रियंका उसके बाद रणबीर कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म 'अंजाना-अंजानी' में बिजी हो गईं और फिल्म के सेट से रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की नजदीकियों की खबरें फैलने लगी। एक तरफ जहां रणबीर-प्रियंका के करीब आने की खबर सामने आ रही थी तो वहीं दूसरी तरफ शाहिद-प्रियंका के रिश्ते के टूटने की खबरें भी बॉलीवुड गलियारों में उड़ रही थीं।

 Bollywood BreakUps: Shahid Kapoor और Priyanka Chopra थे एक-दूसरे पर फिदा, तो क्यों हुई दोनों की राहें जुदा

खबरों की माने तो शाहिद ने प्रियंका को रणबीर के साथ फिल्म करने से मना भी किया था, लेकिन प्रियंका नहीं मानी, जिसके बाद प्रियंका ने शाहिद के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया। माना तो ये भी जाता है कि प्रियंका और शाहिद की लाइफस्टाइल और पसंद एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थी। जहां शाहिद को घर पर रहना पसंद था तो वहीं प्रियंका को पार्टीज करना बेहद भाता था।

Bollywood BreakUps: Shahid Kapoor और Priyanka Chopra थे एक-दूसरे पर फिदा, तो क्यों हुई दोनों की राहें जुदा

हांलाकि अब प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर दोनों ही शादीशुदा हैं और अपनी-अपनी जिन्दगी में बेहद खुश हैं। प्रियंका ने पिछले साल यानि 2018 में ही निक जोनस के साथ शादी की है और  शाहिद ने 2015  में मीरा राजपूत से शादी की। शाहिद अपनी पत्नि मीरा के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। शाहिद और मीरा के 2 बच्चे भी हैं।

Bollywood BreakUps: Shahid Kapoor और Priyanka Chopra थे एक-दूसरे पर फिदा, तो क्यों हुई दोनों की राहें जुदा दोनों ने ब्रेकअप के बाद किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है और ना ही कभी अपने रिश्ते को मीडिया के सामने कबूल किया।

यह भी पढ़ेंः

ये 5 पॉपुलर TV शो, अब Digital Platforms पर मचा रहे हैं धूम
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया खुलासा, आरोपी अविनाश शुक्ला ने गर्लफ्रेंड को दिए थे पैसे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया खुलासा, आरोपी अविनाश शुक्ला ने गर्लफ्रेंड को दिए थे पैसे
बस्ती: घरेलू विवाद में यूपी पुलिस को बुलाना पड़ा भारी, लाठी-जूतों से पीटकर युवक को मार डाला
बस्ती: घरेलू विवाद में यूपी पुलिस को बुलाना पड़ा भारी, लाठी-जूतों से पीटकर युवक को मार डाला
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
Jobs 2026 : कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
Embed widget