एक्सप्लोरर

गुजरात मॉडल लागू कराने वाले अफसर ने थामा BJP का दामन, योगी मंत्रीमंडल में मिल सकती है जगह

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एके शर्मा को बीजेपी में शामिल कराया है. अब एके शर्मा को पार्टी विधान परिषद चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनाएगी?

लखनऊः उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव अगले साल 2022 में होने हैं. उससे पहले योगी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर सुगबुगाहट काफी तेज है. इसे और तेजी उस वक्त मिली जब वीआरएस लेने वाले गुजरात कैडर के अफसर ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली.

पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एके शर्मा को बीजेपी ज्वाइन कराई. अब चर्चा इस बात की है कि एके शर्मा को हाल ही में होने वाले विधान परिषद चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनाएगी. कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें पहले विधान परिषद भेजेगी और फिर उन्हें योगी मंत्रिमंडल में एक बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है.

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एके शर्मा की एंट्री

उत्तर प्रदेश में जब साल 2014 में लोकसभा के चुनाव हो रहे थे तब गुजरात मॉडल की चर्चा खूब जोरों पर थी. फिर 2017 में भी जब विधानसभा के चुनाव हुए तब भी चर्चा में गुजरात मॉडल ही रहा और अब जब 2022 के चुनाव करीब आ गए हैं तो खुद गुजरात में इस मॉडल को लागू करने वाले अफसर की सियासत में एंट्री हो गई है.

गुजरात कैडर के 1988 बैच के आईएएस अफसर जो यूपी के मऊ जिले के रहने वाले हैं एके शर्मा ने आज लखनऊ में बीजेपी मुख्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हालांकि एबीपी गंगा ने 2 दिन पहले ही अपने दर्शकों को एके शर्मा की जॉइनिंग की खबर दे दी थी और हमारी खबर पर एक बार फिर मुहर लगी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी हैं एके शर्मा 

एके शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद करीबी अफसर माना जाता है. दरअसल वह नरेंद्र मोदी के साथ सबसे लंबे समय तक काम करने वाले आईएएस अफसरों में शुमार है. 2001 से ही वो गुजरात में चीफ मिनिस्टर ऑफिस में नरेंद्र मोदी के साथ रहे. नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री बन गए तो उन्होंने एके शर्मा को केंद्र में बुला लिया. अभी 4 दिन पहले ही एके शर्मा ने वीआरएस की जो अर्जी दी थी उसे मंजूरी मिली है. हालांकि उनका रिटायरमेंट 2022 में होना था.

अब एके शर्मा की सियासत में एंट्री के कई मायने निकाले जा रहे हैं. यूपी में सत्ता के गलियारों में चर्चा यह भी है कि बीजेपी उन्हें विधान परिषद भेजेगी और उसके बाद योगी सरकार का जो मंत्रिमंडल विस्तार होना है उसमें भी एके शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी. पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एके शर्मा को बीजेपी ज्वाइन कराई और कहा कि उनके आने से बीजेपी को फायदा होगा और उनके अनुभव का फायदा राज्य और केंद्र सरकार को भी मिलेगा.

बीजेपी से जुड़ने पर जताई खुशी

बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद एके शर्मा ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के एक छोटे जिले मऊ से निकले और आईएएस अफसर बने. किसी राजनीतिक बैकग्राउंड के बिना बीजेपी में शामिल किया जाना उनके लिए बड़ी बात है और वह पार्टी जो भी काम देगी उसे पूरी जिम्मेदारी से करेंगे. उन्होंने कहा कि कल रात ही उन्हें बीजेपी ज्वाइन करने को कहा गया था.

मकर सक्रांति से बीजेपी ने पार्टी में 2022 के चुनाव को देखते हुए सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है. उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तो लंबे समय से चल रही है लेकिन अब विधान परिषद चुनाव के बाद इसके होने की संभावना प्रबल है और ठीक इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी अफसरों में शुमार एक आईएएस अफसर का बीजेपी का दामन थामना सियासत में होने वाले बदलाव को लेकर कई बड़े संकेत दे रहा है.

इसे भी पढ़ेंः कोरोना वैक्सीन लेने से हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स? पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का जवाब

अन्ना हजारे की PM मोदी को चिट्ठी- किसानों के मुद्दे पर दिल्ली में भूख हड़ताल करूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
हरिद्वार: कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंद हों मांस-मदिरा की दुकान, करौली शंकर महादेव सरकार से मांग
हरिद्वार: कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंद हों मांस-मदिरा की दुकान, करौली शंकर महादेव सरकार से मांग
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget