एक्सप्लोरर

Artificial Heart: IIT कानपुर का कमाल! विशेषज्ञों ने तैयार किया आर्टिफिशियल दिल, मरीजों को किया जाएगा ट्रांसप्लांट

Artificial Heart Transplant: आईआईटी कानपुर और देश भर के हृदय रोग विशेषज्ञों ने इस कृत्रिम हृदय को विकसित किया है. फरवरी या मार्च से इसका जानवरों पर परीक्षण शुरू होगा.

Kanpur IIT Prepares Artificial Heart: आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur के विशेषज्ञों ने एक कृत्रिम हृदय (Artificial Heart) तैयार किया है, जो हृदय रोग संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए मददगार साबित होगा. आईआईटी कानपुर के निदेशक अभय करंदीकर ने कहा कि कृत्रिम हृदय का जानवरों पर परीक्षण अगले साल शुरू होगा. उन्होंने कहा, अब हृदय प्रत्यारोपण आसान होगा. गंभीर रोगियों में कृत्रिम दिल प्रत्यारोपित (Artificial Heart Transplant) किए जा सकते हैं.

आईआईटी कानपुर और देश भर के हृदय रोग विशेषज्ञों ने इस कृत्रिम हृदय को विकसित किया है. जानवरों पर परीक्षण फरवरी या मार्च से शुरू होगा. परीक्षण में सफलता के बाद दो सालों में इसे इंसानों में प्रत्यारोपित किया जा सकता है. करंदीकर ने कहा कि हृदय रोग तेजी से बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में मरीजों को हृदय प्रत्यारोपण की सलाह दी जा रही है. उन्होंने कहा, ''मरीजों की परेशानी कम करने के लिए कृत्रिम हृदय विकसित किया जा रहा है.'' उन्होंने कहा, ''10 वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की एक टीम ने दो साल में इस कृत्रिम हृदय को तैयार किया है." 

हृदय रोग के अधिकांश उपकरण होते हैं आयात

अभय करंदीकर ने कहा कि डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को मिलकर उपकरण और इम्प्लांट तैयार करने चाहिए. उन्होंने कहा, भारत 80 प्रतिशत उपकरण और इम्प्लांट विदेशों से आयात करता है. केवल 20 प्रतिशत उपकरण और इम्प्लांट भारत में निर्मित किए जा रहे हैं. हृदय रोगियों के लिए अधिकांश इम्प्लांट और स्टेंट आयात किए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा, कोविड-19 ने हमें कुछ कड़ा सबक सिखाया. कोविड से पहले भारत में वेंटिलेटर नहीं बनते थे. कोरोना संक्रमितों की जान बचाने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने सिर्फ 90 दिनों में वेंटिलेटर तैयार किया. भारत में दो कंपनियां वेंटिलेटर बना रही हैं. भारत में विदेशी वेंटिलेटर की कीमत 10 से 12 लाख रुपये है जबकि भारतीय वेंटिलेटर सिर्फ 2.5 लाख रुपये में बन रहा है.'

चिकित्सा व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने की जरुरत

आईआईटी कानपुर के निदेशक ने कहा कि, भारत में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी है. प्रति 1000 की आबादी पर केवल 8 डॉक्टर हैं. इस कमी को एक बार में पूरा नहीं किया जा सकता है. हालांकि सरकार तेजी से अस्पताल और मेडिकल कॉलेज खोल रही है, लेकिन आबादी और भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से डॉक्टर-स्टाफ का संकट बना रहेगा. ऐसे में जरूरत है कि चिकित्सा व्यवस्था को तकनीक से जोड़ा जाए. 

ये भी पढ़ें- Mathura News: बांके बिहारी मंदिर में मारपीट के मामले में कार्रवाई, 6 गार्ड बर्खास्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा ने केवल भ्रष्टाचार किया इसलिए उन्हें..', योगी के मंत्री दानिश अंसारी ने किया बड़ा हमला
'सपा ने केवल भ्रष्टाचार किया इसलिए उन्हें..', योगी के मंत्री दानिश अंसारी ने किया बड़ा हमला
Kanpur Road Accident: कानपुर में खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत; कई लोग घायल
कानपुर में खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत; कई लोग घायल
'किसी मुस्लिम नेता को बर्दाश्त नहीं कर सकती सपा...', इमरान मसूद ने गठबंधन पर भी दिया बड़ा बयान
'किसी मुस्लिम नेता को बर्दाश्त नहीं कर सकती सपा...', इमरान मसूद ने गठबंधन पर भी दिया बड़ा बयान
'आयुष्मान कार्ड बनवा लीजिये, 5 लाख तक इलाज...', लालच में शख्स ने गवाई करोड़ों की जमीन; FIR दर्ज
'आयुष्मान कार्ड बनवा लीजिये, 5 लाख तक इलाज...', लालच में शख्स ने गवाई करोड़ों की जमीन; FIR दर्ज

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget