एक्सप्लोरर

दिल्ली से पकड़ा गया आतंकी, अयोध्या में बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

अयोध्या की संवेदनशीलता को देखते हुए यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है. राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद अयोध्या में विस्फोट की योजना थी जिसे लेकर पुलिस सतर्क हो गई है.

अयोध्या, ऋषि गुप्ता: दिल्ली से पकड़े गए आतंकी अबू युसूफ से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद अयोध्या में विस्फोट की योजना थी जिसे लेकर पुलिस सतर्क हो गई है. अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. हर आने-जाने वालों से पूछताछ की जा रहा है. अयोध्या आम दिनों में भी सुरक्षा की दृष्टि से बेहद ही सतर्क रहती है. शहर की संवेदनशीलता को देखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षाबल अयोध्या में तैनात रहते हैं.

राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रहती है. अंदर की सुरक्षा में एसएसपी रैंक के अधिकारी और 3 क्षेत्राधिकारी तैनात हैं. बड़ी संख्या में पीएसी और सीआरपी उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों की तैनाती है. अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों पर लोहे की बैरिकेडिंग लगाई गई हैं और सभी पर सुरक्षाबल तैनात हैं. बिना पूछताछ और तलाशी के किसी भी व्यक्ति को राम जन्मभूमि परिसर की तरफ नहीं जाने दिया जा रहा है.

कुछ ऐसा ही नजारा अयोध्या के प्रवेश द्वारों पर भी है. शनिवार सुबह आतंकी की गिरफ्तारी की सूचना के बाद अयोध्या पुलिस अलर्ट पर है और हर आने-जाने वालों के साथ- साथ शहर में प्रवेश लेने वालों की सघन चेकिंग की जा रही है. वाहनों की तलाशी ली जा रही है और लोगों का पहचान पत्र भी चेक किया जा रहा है, संदिग्ध लोगों को रोककर उनसे पूछताछ भी की जा रही है.

बता दें कि 5 जुलाई 2005 को भी अयोध्या को दहलाने की नीयत से कुछ आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया था लेकिन वो असफल रहे थे. आतंकियों के निशाने पर कई बार अयोध्या रही लेकिन यहां की सुरक्षा व्यवस्था हमेशा चाक चौबंद रही है और कभी भी यहां पर आतंकी मंसूबे सफल नहीं हुए.

दिल्ली से पकड़ा गया आतंकी, अयोध्या में बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

क्षेत्राधिकारी अमर सिंह ने बताया कि अयोध्या की संवेदनशीलता को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था हमेशा बेहद सख्त रहती है. शनिवार को आज इसी तर्ज पर अयोध्या के प्रवेश द्वार और राम जन्मभूमि की तरफ जाने वाले सभी बैरियर चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रही है. हर आने-जाने वाली से पूछताछ की जा रही है, गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है साथ ही संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली में आतंकी पकड़े जाने पर नोएडा में अलर्ट, यूपी में कई जगह हो रही छापेमारी

दिल्ली से पकड़े गए आइएस आतंकी का मिला यूपी कनेक्शन, बलरामपुर ले गई पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: यूट्यूब से वीडियो देखकर मशाल बना रहा था बच्चा, आग की लपटों में बुरी तरह झुलसा
महोबा: यूट्यूब से वीडियो देखकर मशाल बना रहा था बच्चा, आग की लपटों में बुरी तरह झुलसा
राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के परिवार से वीडियो कॉल पर की बात, दिया न्याय का भरोसा
राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के परिवार से वीडियो कॉल पर की बात, दिया न्याय का भरोसा
'चाहे एनकाउंटर करवा दें लेकिन...', PM मोदी पर टिप्पणी के बाद बढ़ते विवाद पर बोले अजय राय
'चाहे एनकाउंटर करवा दें लेकिन...', PM मोदी पर टिप्पणी के बाद बढ़ते विवाद पर बोले अजय राय
योगी सरकार के नए-नवेले मंत्री सुरेंद्र दिलेर का तहसीलदार ने नहीं उठाया फोन, इगलास SDM का भी यही हाल
योगी सरकार के नए-नवेले मंत्री सुरेंद्र दिलेर का तहसीलदार ने नहीं उठाया फोन, इगलास SDM का भी यही हाल

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
'हम जैसों को गरीबी से उठाकर...', पहलाज निहलानी के निधन पर भावुक हुए गोविंदा, दिया फर्स्ट रिएक्शन
'हम जैसों को गरीबी से उठाकर...', पहलाज निहलानी के निधन पर भावुक हुए गोविंदा, दिया फर्स्ट रिएक्शन
विराट के बाद रोहित शर्मा भी OUT? अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को 440 वोल्ट का झटका
विराट के बाद रोहित शर्मा भी OUT? अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को 440 वोल्ट का झटका
Explained: 4 मई से 4 जून तक... फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता बनर्जी?
फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता?
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
Embed widget