एक्सप्लोरर

यूपी में ढाई महीने के बाद आज से खुल जाएंगे मंदिर, मॉल्स, काशी में महादेव के दर्शनों का करना होगा इंतजार

उत्तर प्रदेश में लंबे समय के बाद आज से धर्मिक स्थल भक्तों के लिये खोल दिये जाएंगे. यही नहीं मॉल्स, रेस्टोरेंट भी आज से शुरु हो जाएंगे. लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुये सरकार की गाइडलाइंस का ध्यान रखना होगा

लखनऊ. अनलॉक वन के तहत देश में तकरीबन दो महीने से ज्यादा तक बद रहे मंदिर-मस्जिद, मॉल्स और रेस्टोरेंट आज से खोल दिये जाएंगे. उत्तर प्रदेश में सभी धर्मिक स्थल सरकार की गाइड लाइंस को ध्यान में रखते हुये खुल जाएंगे. कुछ जिलों में मंगलवार से जिला प्रशासन की जांच की सभी बिन्दुओं पर सहमति के बाद खुलेंगे. इससे पहले रविवार को मंदिर, मॉल्स में बाकायदा तैयारियां पूरी कर ली गई. इसमें सैनिटाइजेशन से लेकर सोशल डिस्टैंसिंग जैसे नियमों का पालन किस तरीके से अमल में लाया जाएगा, उसकी रुपरेखा की तैयार की गई.

यूपी के आगरा में धार्मिक स्थल के द्वार आम जनता के लिये बंद रहेंगे तो वहीं कानपुर, वाराणसी और मथुरा में भी धार्मिक स्थल नहीं खोले जाएंगे जबकि गाजियाबाद, लखनऊ, प्रयागराज और नोएडा में शर्तों के साथ धार्मिक स्थल खुलेंगे.

मंगलवार को खुलेगा काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी में सोमवार के बाद ही सभी धार्मिक स्थल खुल सकेंगे. प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से लोगों की सुरक्षा पर आधारित 24 बिंदुओं की चेक लिस्ट सभी थानों को उपलब्ध कराई है. धर्मस्थल के संचालकों को यह लिस्ट भर कर आठ जून तक संबंधित थाने में देनी होगी. इसके बाद मजिस्ट्रेट जांच कर धर्मस्थल खोलने की अनुमति देंगे. काशी विश्वनाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर, संकटमोचन मंदिर समेत अन्य सभी धर्मस्थल मंगलवार से खुलने के आसार हैं.

यही नहीं प्रदेश भर में शॉपिंग मॉल भी शर्तों के साथ खोल दिये जाएंगे. इसे लेकर सभी जिलाधिकारियों ने व्यापारियों से बात की और उसके बाद तय हुआ है कि लखनऊ, प्रयागराज, नोएडा, गाजियाबाद आगरा, कानपुर में मॉल्स खोले जायेंगे जबकि वाराणसी में मॉल्स अभी नहीं खोले जाएंगे, मेरठ में मॉल्स खोले जाने को लेकर अभी संशय है.

सीएम योगी ने गोरक्षपीठ में पूजा-अर्चना की

आज सुबह गोरक्षपीठ के महंत और यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मुख्‍य मंदिर सहित सभी छोटे-बड़े मंदिरों में पूजा-अर्चना की. उसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए गये.

मंदिरों के लिये ये होंगे नियम

सरकार के गाइडलाइंस के तहत मंदिरों में एक बार में पांच से ज्यादा लोग प्रवेश नहीं कर सकेंगे. धार्मिक स्‍थलों को खोलने के बाबत प्रशासन और पुलिस से आदेश मिलने के बाद भी कुछ नियमों का पालन करना होगा. इन नियमों के तहत, किसी भी धार्मिक या पूजा स्‍थल में एक स्‍थान पर 5 से अधिक श्रद्धालुओं के एकत्रित होने पर मनाही होगी. इसके अलावा, प्रवेश द्वार पर हाथों को कीटाणु-रहित करने के लिए एल्‍कोहल युक्‍त सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाए. साथ ही, धार्मिक स्‍थल आने वाले श्रद्धालुओं का टैंपरेचर नापने के लिए इंफ्रारेड थर्मामीटर की भी व्‍यवस्‍था करना होगी.

इसी के साथ रिकार्डेड भक्ति संगीत और गाने बजाए जा सकते हैं. सामूहिक रूप से गाने पर प्रतिबंध जारी रहेगा. प्रतिरूप, मूर्तियों और ग्रंथों को छूने की अनुमति नहीं होगी. परिसर में शौचालयों और हाथ पैर धोने के स्थानों स्वच्छता के विशेष प्रबंध, पूरे परिसर में साफ सफाई और कीटाणु रहित करने के उपाय करने होंगे.

शॉपिंग,मॉल्स रेस्टोरेंट में इनका रखना होगा ध्यान इन सभी स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे सही हो, सुचारू रूप से काम कर रहे हों. प्रवेश द्वारा पर भीड़ न लगने दी जाए. इन स्थानों पर आईटी से संबंधित काम करने वालों को घर से काम करने की अनुमति दी जाए. गाडिय़ों के वैलेट पार्किंग से पहले गाड़ी की स्टेयरिंग, दरवाजों के हैंडिल और चाभी को पूरी तरह से सैनिटाइज कर लिया जाएगा. इन स्थानों पर भुगतान ई पेमेंट के जरिए ही करना होगा. यानी ई वैलेट से और कैशलेस पेमेंट करना होगा.

ये भी पढ़ें.

यूपी में कल से खुल जाएंगे मंदिर, मॉल्स और रेस्टोरेंट, इन गाइडलाइंस का रखना होगा ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
Moradabad News: पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत
मुरादाबाद में पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget