एक्सप्लोरर

सलमा अंसारी ने नहीं की परवाह, चाचा नेहरू मदरसे में बना पूजास्थल, हिंदू बच्चों ने की पूजा

सलमा अंसारी ने बताया कि मदरसा के एक कमरे में सरस्वती की तस्वीर रखवा दी गई है। उसी कमरे में मुस्लिम बच्चे नमाज अदा करते हैं। मंदिर जरूर बनेगा।

अलीगढ़, एबीपी गंगा। अलीगढ़ स्थित मदरसा चाचा नेहरू में मंदिर व मस्जिद का निर्माण कराने की घोषणा कर पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी विरोधियों के निशाने पर आ गई हैं। भले ही उनके इस फैसले का विरोध हो रहा हो लेकिन सलमा अंसारी ने किसी की परवाह किए बगैर बच्चों के लिए पूजा स्थल तय कर दिया है। कमरे में एक तरफ हिंदू बच्चों के लिए मां सरस्वती की तस्वीर रखी गई तो दूसरे हिस्से में मुस्लिम बच्चे कुरान पढ़ते हैं।

कोई फर्क नहीं पड़ता

सलमा अंसारी अलीगढ़ में अलनूर चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत मदरसा चाचा नेहरू चला रही हैं। शनिवार को उन्होंने मीडिया के सामने घोषणा की थी कि वो मदरसा में मंदिर व मस्जिद का निर्माण कराएंगी। मंदिर बनाने का निर्णय हिंदू बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। मंदिर में शिवजी व हनुमानजी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। उन्होंने कहा था कि इस फैसले से मौलानाओं को परेशानी हो सकती है, लेकिन हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।

बच्चे भी खुश

हुआ भी यही, मदरसा में मंदिर निर्माण की खबर जैसी ही फैली, आलोचना शुरू हो गई। सलमा ने इसकी चिंता किए बगैर मंदिर निर्माण से पहले रविवार को ही हिंदू बच्चों के लिए पूजा की व्यवस्था कर दी। रविवार को मदरसा में सांप्रदायिक सौहार्द का नजारा था। कमरे में एक तरफ हिंदू बच्चे दीपक जलाकर सरस्वती की पूजा कर रहे थे, दूसरी ओर मुस्लिम बच्चे नमाज अदा कर रहे थे। बच्चे भी इस व्यवस्था से खुश थे।

सलमा अंसारी ने नहीं की परवाह, चाचा नेहरू मदरसे में बना पूजास्थल, हिंदू बच्चों ने की पूजा

इस्लाम के खिलाफ नहीं किया काम

सलमा ने बताया कि मदरसा के एक कमरे में सरस्वती की तस्वीर रखवा दी गई है। उसी कमरे में मुस्लिम बच्चे नमाज अदा करते हैं। मंदिर जरूर बनेगा। मैं चाहती हूं कि लकड़ी से तैयार कराकर मंदिर रखवाया जाए। जो विरोध कर रहे हैं, उनसे कोई मतलब नहीं हैं। मेरा अपना मदरसा है। विरोध करने वाले न तो फंडिंग करते हैं, न कोई और मदद। इनको विरोध का कोई हक नहीं है। अगर मैं कुरान के खिलाफ जा रही हूं तो कहिए। कुरान में भी लिखा है कि दूसरे मजहब की इज्जत करो। मैंने इस्लाम के खिलाफ कोई काम नहीं किया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget