एक्सप्लोरर

रात को सोते वक्त बदमाशों ने काट दिया टीचर का गला, बहन बोली- प्रेम प्रसंग की वजह से की गई हत्या

मुकेश के चिल्लाने की आवाज सुनकर बहन व मां बाहर निकल कर आईं तो नजारा देख कर उनके होश उड़ गए। मुकेश की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी

गोरखपुर, एबीपी गंगा। देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के करमाजीपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक विद्यालय के शिक्षक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। शिक्षक की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है। वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

सो रहा था मुकेश

करमाजीपुर गांव में रहने वाला मुकेश उर्फ गोल्डन 27 पुत्र सूर्यभान गौरीबाजार उपनगर स्थित एक विद्यालय में शिक्षक था। हत्यारों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब उसकी मां तथा छोटी बहन प्रिया घर के अंदर थीं, जबकि मुकेश घर के बाहर वाली कोठरी में सो रहा था। भोर में अचानक मुकेश के चिल्लाने की आवाज सुनकर बहन व मां बाहर निकल कर आईं तो नजारा देख कर उनके होश उड़ गए। मुकेश की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी और गर्दन की नस कटने के चलते खून बह रहा था।

प्रेम प्रसंग में की गई हत्या

मां व बहन के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की बहन प्रिया प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या होने की बात कह रही है। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गौरीबाजार अरुण कुमार मौर्य ने कहा कि मौके से हसिया बरामद कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget