एक्सप्लोरर

UP Election 2022: हिस्सेदारी मोर्चा के सात दल बीजेपी के साथ आए, स्वतंत्र देव सिंह ने ओपी राजभर पर साधा निशाना

UP Election 2022: चुनाव से पहले बीजेपी के लिए अच्छी खबर है. हिस्सेदारी मोर्चे के सात दलों ने भारतीय जनता पार्टी के समर्थन का एलान किया है.

UP Election 2022: आगामी चुनाव को लेकर हर कोई समीकरण साधने में लगा है. बुधवार को हिस्सेदारी मोर्चा के सात घटक दलों ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपना सहयोग व समर्थन देने की घोषणा की. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में ये ऐलान हुआ. इस दौरान मोर्चे के घटक दलों में भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द, मुसहर आन्दोलन मंच (गरीब पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमा वनवासी, शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू लाल राजभर, मानवहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णगोपाल सिंह कश्यप, भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम राजभर, पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान व भारतीय समता समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति मौजूद रहे.

बीजेपी की सरकार में कानून का राज

मोर्चे में राजभर समाज के दो नेता शामिल हैं. स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि, सभी गरीबों का पक्का मकान बनाना है. 2024 तक जो गरीब बचे हैं उन सभी गरीबों को पक्का मकान देना है, शौचालय देना है, आयुष्मान का कार्ड देना है, बिजली का कनेक्शन देना है, स्वास्थ्य और शिक्षा भी फ्री करना है. जब कानून का राज होता है तो गरीबों का सम्मान होता है, भ्रष्टाचार नहीं होता, गुंडागर्दी नहीं होती, अपराध नहीं होता. आम जनता यह जानती है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कानून का राज रहेगा और गरीबों का विकास होगा.

समाजवादी पार्टी पर निशाना 

उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में गुंडागर्दी होती थी. स्वतंत्र देव ने राजभर और अखिलेश की रैली पर कहा कि, जनता समझदार है, सब दिखाई देता. पहले जो राम को गाली देते थे, कहते थे मंदिर की जगह हॉस्पिटल बना दो आज वो 2-3 घंटा वहां माथा टेकते. व्यक्ति विकास के नाम पर वोट देगा, जाति के नाम पर नहीं. वो कोई सम्मेलन करें दाल नहीं गलने वाली. स्वतंत्र देव ने कहा कि, ओपी राजभर स्वतंत्र हैं, उनको लगा यहां लाभ नहीं मिलेगा. सपा और राजभर का दूर दूर तक रिश्ता नहीं. हमेशा सपा ने राजभर का शोषण किया. ओपी राजभर भले मिल जाएं लेकिन सपा को राजभर का एक वोट नहीं मिलेगा. प्रियंका की सक्रियता और गोरखपुर रैली पर उन्होंने कहा कि नेहरू और सोनिया के रहते क्या कभी देवरहा बाबा, वशिष्ठ जी के नाम से हॉस्पिटल बनाया क्या. राष्ट्र को कांग्रेस ने नहीं इन महर्षियों ने बनाय है, देश के लिए संघर्ष किया.

ये भी पढ़ें.

IAS Transfer in UP: यूपी में अफसरों का फेरबदल जारी, देर रात 10 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: गधे-घोड़ों वाले बयान पर BJP में भीतरघात, कांग्रेस से आए नेताओं पर बहस
उत्तराखंड: गधे-घोड़ों वाले बयान पर BJP में भीतरघात, कांग्रेस से आए नेताओं पर बहस
'काले धन से अकूत संपत्ति...', आजम खान पर ED के शिकंजे पर बोले BJP विधायक
'काले धन से अकूत संपत्ति...', आजम खान पर ED के शिकंजे पर बोले BJP विधायक
माफिया अतीक की जमीन पर गरीबों को मिलेगा घर, योगी सरकार बनाएगी फ्लैट
माफिया अतीक की जमीन पर गरीबों को मिलेगा घर, योगी सरकार बनाएगी फ्लैट
अमित शाह के बयान पर भड़के इमरान मसूद, बोले- 'चुनाव आयोग को मुक्त...'
अमित शाह के बयान पर भड़के इमरान मसूद, बोले- 'चुनाव आयोग को मुक्त...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget