एक्सप्लोरर

UP Politics: हिन्दू राष्ट्र की मांग पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'ये लोग देश के दुश्मन, भारत को...'

Ghazipur News: सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिन्दू राष्ट्र की मांग करने वालों पर सवाल उठाए हैं. इसके साथ ही यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा.

Swami Prasad Maurya News: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) रविवार को गाजीपुर (Ghazipur) पहुंचे, जहां उन्होंने तथागत बौद्ध की जयंती समारोह में हिस्सा लिया. उन्होंने बौद्ध की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान मौर्य ने हिन्दू राष्ट्र की बात करने वाले लोगों पर जमकर भड़ास निकाली और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब हमारे खिलाफ 1-2 नहीं बल्कि साधु के भेष में आतंकवादी हमारी हत्या कराने की बात कर रहे थे, तब यही योगी सरकार शांत बैठी थी.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज सत्ता पक्ष के एक नेता के द्वारा बयान दिया जा रहा है कि देश में हिंदुओं की संख्या घट रही है और मुस्लिमों की संख्या बढ़ रही है. इस पर मौर्य ने कहा कि किस बात का हिंदू, हिंदू नीच होने के लिए हिंदू, आप की गुलामी करने के लिए, आज आप लोगों को हिंदुओं के चिंता सता रही है, जब आप लोगों ने हिंदुओं को पढ़ने लिखने से वंचित कर दिया था, हिंदू समाज की किसी भी नारी को आप लोगों ने पढ़ने लिखने का अधिकार नहीं दिया, लेकिन हम सब एक है की भावना अगर आपमें होती तो भारत कभी गुलाम नहीं होता.

हिन्दू राष्ट्र की मांग पर क्या बोले मौर्य

मौर्य ने कहा, आज इनको हिन्दुओं की चिंता हो रही है. आरएसएस प्रमुख कहते हैं कि देश में जो भी है वो हिंदू है क्योंकि हिंदू, बौद्ध, सिख जो भी थे वह हिंदू थे. समय-समय पर धर्म परिवर्तन कर वह अन्य धर्म में चले गए. ऐसे में सभी हिंदू थे तो मुसलमान कहां से आ गए. हम कहते हैं कि हमारा देश धर्मनिरपेक्ष और पंथनिरपेक्ष है तो फिर हिंदू और मुसलमान कहां से आ गया.

सपा नेता ने कहा, जो संविधान की कसम लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बने हैं लेकिन आज वही लोग संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं. वही लोग हिंदू राष्ट्र की बात कर रहे हैं जब भारतीय संविधान में हिंदू राष्ट्र की कही बात नहीं है तो हिंदू राष्ट्र की मांग करना गैर संवैधानिक है. हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले संविधान विरोधी के साथ ही भारत विरोधी भी हैं. वो भारत को बंटवारे की तरफ ले जाना चाहते हैं, यह लोग देश के दुश्मन हैं. हिंदू राष्ट्र की मांग करना देश के बंटवारे की बीज बोना है. यह लोग हिंदू राष्ट्र बना कर हमें शूद्र बनाकर गुलामी करने को मजबूर करेंगे. उन्होंने कहा, मनुस्मृति में 5 साल के ब्राह्मण को 100 साल के क्षत्रिय का पिता बताया गया है. 

अतीक हत्याकांड को लेकर साधा निशाना

स्वामी प्रसाद मौर्य ने अतीक हत्याकांड पर तंज कसते हुए कहा कि सैकड़ों पुलिस के बीच में तीन भाड़े के गुंडों ने हत्या कर दी और फिर सरेंडर कर दिया. लेकिन पुलिस की एक भी गोली नहीं चली. जो काम न्यायपालिका को करना चाहिए, वो आज गुंडे कर रहे हैं. योगी जी आप अपनी ही पुलिस को निकम्मे होने का प्रमाण पत्र दे रहे हैं. मैंने कुछ दिन पहले यही कहा था कि धर्म की आड़ में आप किसी को नीच नहीं कह सकते, धर्म की आड़ में आप किसी का अपमान नहीं कर सकते लेकिन क्या हुआ जब साधु के वेश में सारे आतंकवादी बोलने लगे. कोई मेरा सिर, कोई मेरी जुबान काटने पर इनाम दे रहा था लेकिन योगी सरकार ने किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया. 

मुख्यमंत्री कहता है कि उत्तर प्रदेश में चाक-चौबंद व्यवस्था है, लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य को 14 लोगों ने जान से मारने की धमकी दी तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह ने विवाद के बीच किया सबसे बड़ा एलान, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के सामने रखी ये शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget