एक्सप्लोरर

खाद की कालाबाजारी पर योगी सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक, सीतापुर में कृषि अधिकारी निलंबित

Lucknow News:कृषि मंत्री ने बताया कि 22 और 23 जून को लखनऊ, सीतापुर, बलरामपुर और कुशीनगर जैसे जिलों में अचानक छापेमारी की गई. कई दुकानों पर रेट लिस्ट नहीं मिली बिक्री रजिस्टर में गड़बड़ियां थीं .

UP News: उत्तर प्रदेश के किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार पूरी तरह से सतर्क हो गई है. प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को लोक भवन में मीडिया से बातचीत में बताया कि पूरे प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है. सभी 75 जिलों में 25.74 लाख मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है. फिर भी यदि कोई खाद को ऊंचे दामों पर बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

कृषि मंत्री ने बताया कि 22 और 23 जून को लखनऊ, सीतापुर, बलरामपुर और कुशीनगर जैसे जिलों में अचानक छापेमारी की गई. कई दुकानों पर रेट लिस्ट नहीं मिली बिक्री रजिस्टर में गड़बड़ियां थीं और किसानों से ज्यादा कीमत वसूलने के प्रमाण भी मिले. लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में दो विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द कर एफआईआर दर्ज की गई. वहीं सीतापुर के सिधौली और सांडा क्षेत्रों में दुकानदार ताले लगाकर भाग गए. इन दुकानों को सील कर सैंपल लिए गए हैं.

सीतापुर में अधिकारियों पर कार्रवाई

सबसे बड़ी कार्रवाई सीतापुर में जिला कृषि अधिकारी पर हुई. मार्च से अब तक निरीक्षण न करने के कारण मंत्री ने अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. प्रदेश सरकार ने किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है. कुशीनगर और बलरामपुर के किसानों ने मोबाइल पर शिकायत की थी कि उन्हें यूरिया और जिंक ऊंचे दामों पर दी जा रही है. इन मामलों में एफआईआर दर्ज कर विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द किए गए हैं.

कृषि मंत्री ने बताया कि अब खाद की बिक्री खतौनी के आधार पर ही होगी. रसीद देना और दुकान पर रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य होगा. जो विक्रेता मुख्य खाद के साथ कोई अन्य उत्पाद जबरन बेचेंगे उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अब केवल सक्रिय रिटेलर ही बेचेंगे खाद

प्रदेश में अब तक 1.07 लाख लाइसेंसधारी खाद विक्रेता थे जिनमें से 23 हजार से अधिक नॉन-फंक्शनल लाइसेंस हटा दिए गए हैं. अब केवल सक्रिय रिटेलर ही खाद का कारोबार कर सकेंगे.

योगी सरकार रासायनिक खादों के संतुलित उपयोग पर भी ध्यान दे रही है ताकि जमीन की उर्वरता बनी रहे. सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को अच्छी गुणवत्ता की खाद समय पर और सही दाम पर मिले और कोई भी व्यापारी उनकी मजबूरी का फायदा न उठा सके. कालाबाजारी ओवररेटिंग और टैगिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. यह कदम प्रदेश सरकार की डबल इंजन नीति का हिस्सा हैं जिसका मकसद है कि गांव गरीब और किसान को राहत मिले और कृषि व्यवस्था पारदर्शी और जवाबदेह बने.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
UP Weather: यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget