एक्सप्लोरर

उन्नाव मामले के सभी केस दिल्ली ट्रांसफर, एक ही जज करेगा सुनवाई; पढ़ें SC में आज क्या कुछ हुआ

उन्नाव केस को यूपी से बाहर ट्रांसफर किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीजेआई ने ये निर्देश दिया और सीबीआई से अभी तक की जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा है। इस बीच फजीहत के बाद बीजेपी ने आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को पार्टी से निकाल दिया है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। उन्नाव रेप मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मामले से जुड़े सभी पांचों केसों को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया है। साथ ही, कोर्ट ने कहा कि एक ही जज सभी मामलों की सुनवाई करेगा। 45 दिन के अंदर उन्नाव के केस पूरा करना होगा। इसके अलावा शीर्ष न्यायालय ने ये कहा कि हमनें अभी आरोपियों का पक्ष नहीं सुना है। अगर आरोपी चाहें तो सुप्रीम कोर्ट आ सकते हैं।

7 दिनों में ट्रक हादसे की जांच पूरी हो

इससे पहले कोर्ट ने सीबीआई से उन्नाव रेप पीड़िता एक्सीडेंट मामले की जांच को सात दिन के अंदर पूरी करने को आदेश दिया है। सीजेआई ने कहा कि जांच अधिकारी एक हफ्ते का वक्त और ले सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट में उन्नाव मामले पर क्या-क्या हुआ

उच्चतम न्यायालय ने उन्नाव बलात्कार मामले में सीबीआई अधिकारी को दोपहर 12 बजे पेश होने और अभी तक की जांच के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया। जिस पर सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट ने कहा कि सीबीआई के जांच अधिकारी लखनऊ में हैं। शीर्ष अदालत ने सीबीआई की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की यह याचिका खारिज कर दी कि मामले की सुनवाई शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे तक के लिए स्थगित की जाए क्योंकि उन्नाव मामलों की जांच कर रहे अधिकारी दिल्ली से बाहर हैं।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पीठ ने मेहता की दलील खारिज करते हुए कहा कि सीबीआई निदेशक टेलीफोन पर मामलों की जानकारी ले सकते हैं और पीठ को गुरुवार को इससे अवगत करा सकते हैं। पीठ ने मेहता को निर्देश दिया कि वह उसके समक्ष दोहपर 12 बजे तक एक ऐसे जिम्मेदार अधिकारी की मौजूदगी सुनिश्चित करे जो बलात्कार मामले और इसके बाद हुई दुर्घटना के मामले में अब तक हुई जांच की जानकारी मुहैया कराए। जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस अनिरुद्ध बोस भी इस पीठ के सदस्य हैं। पीठ ने कहा, ‘हम सभी मामलों को स्थानांतरित करने जा रहे हैं। हम इस संबंध में आदेश पारित करेंगे।’ शीर्ष अदालत ने कहा कि दोनों मामले सीबीआई को हस्तांतरित कर दिए गए हैं, इसलिए वह किसी जिम्मेदार सीबीआई अधिकारी से जानकारी हासिल करने के पश्चात दिन में बाद में आदेश पारित करेगा।

बता दें कि कोर्ट ने उस सड़क दुर्घटना मामले की जांच पर जानकारी मांगी है, जिसमें उन्नाव रेप पीड़िता घायल हो गई थी। कोर्ट ने कहा कि हम इस रेप मामले से जुड़े सभी मामलों को उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बाहर ट्रांसफर करेंगे।

जानें, पूरा मामला क्या है

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव रेप पीड़िता के परिजनों की चिट्ठी पर सुनवाई कर रहा है। कोर्ट इस बात को भी जानने की कोशिश कर रहा है कि पीड़िता के परिजनों द्वारा 17 जुलाई को सीजेआई के नाम मिली चिट्ठी कोर्ट में संज्ञान में देरी से क्यों आई। रेप पीड़िता के परिजनों की चिट्ठी के मामले में सीजेआई के सेक्रेटरी जनरल से रिपोर्ट भी मांगी गई है। बता दें कि पीड़िता की मां की चिट्ठी 17 जुलाई को ही मिल गई थी, लेकिन इसे सुनवाई के लिए देरी से लाया गया।

पीड़िता की मां की चिट्ठी में ऐसा क्या था

बचा दें कि चीफ जस्टिस के नाम पर लिखी गई पीड़िता की मां की चिट्ठी में ये शिकायत की गई थी कि पीड़िता व उनके परिवार को आरोपी बीजेपी विधायक समेत तमाम लोग धमका रहे हैं। पीड़िता की मां की ये चिट्ठी 12 जुलाई को लिखी गई थी। इस चिट्ठी के करीब 15 दिन बाद बीते रविवार को रायबरेली में पीड़िता की गाड़ी को ट्रक से टक्कर मार दी गई थी। इस एक्सीडेंट में पीड़िता की चाची की मौत हो गई, जबकि उसकी व उसके वकील की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर की BJP से छुट्टी  इस बीच उन्नाव रेप मामले में फजीहत झेलने के बाद बीजेपी ने आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से बाहर निकाल दिया है।

पीड़िता के तीनों सुरक्षाकर्मी सस्पेंड

उन्नाव केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़िता की सुरक्षा के तैनात तीनों सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। लापरवाही के चलते उनपर ये कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें:

पहली बार हाईकोर्ट के मौजूदा जज पर दर्ज होगा मुकदमा, चीफ जस्टिस ने दी मंजूरी, जानें क्या है मामला ? उन्नाव कांड: सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता का पत्र CJI के सामने पेश करने में देरी पर मांगी रिपोर्ट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget