एक्सप्लोरर

गोरखपुर में दरोगा ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या ,उस शोभायात्रा में लगी थी ड्यूटी जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए

Gorakhpur News : आत्महत्या करने वाले दरोगा की पहचान 2017 बैच के दारोगा 30 साल के हरेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है. वो अयोध्या के रहने वाले थे. वो एक साल से तिवारीपुर पुलिस थाने में तैनात थे.

गोरखपुर (Gorakhpur) के तिवारीपुर थाने में तैनात एक दरोगा ने शनिवार सुबह अपने सरकारी आवास में सरकारी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गोली चलने की आवाज सुनकर थाने के लोग उनके आवास में गए,तो हरेंद्र जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे. उन्हें तत्काल मेडिकल कालेज ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया. आत्महत्या करने वाले दरोगा की ड्यूटी शनिवार सुबह भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा में लगी थी. इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भी शामिल हुए.

आत्महत्या करने वाला दरोगा कहा का रहने वाला था

आत्महत्या करने वाले दरोगा की पहचान 2017 बैच के दारोगा 30 साल के हरेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है. वो अयोध्या जिले के रहने वाले थे. पिछले एक साल से वो गोरखपुर के तिवारीपुर पुलिस थाने में तैनात थे. वो थाना परिसर में बने सरकारी आवास में ही रहते थे. शनिवार सुबह छह बजे बजे थाने में तैनात पुलिसकर्मी शहर के घंटाघर से निकलने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में ड्यूटी करने के लिए निकल रहे थे.इस दौरान उन्हें सरकारी आवास की तरफ गोली चलने की आवाज सुनाई दी. सिपाहियों के साथ थानेदार राजेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे. वहां देखा कि दारोगा हरेंद्र प्रताप सिंह अपने आवास की फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे. बगल में ही उनकी सरकारी पिस्टल पड़ी थी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम के नाम पर बीजेपी में मंथन जारी, पुष्कर सिंह धामी रेस में आगे

एसएसपी पहुंचे मेडिकल कॉलेज

उन्हें सरकारी जीप से ही अचेतावस्था में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.विपिन ताडा,एसपी सिटी सोनम कुमार फोर्स के साथ मेडिकल कालेज पहुंचे. उन्होंने थानेदार से घटना की जानकारी ली. तिवारीपुर के थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक दरोगा को गोली कैसे लगी इसकी जांच चल रही है.

हरेंद्र प्रताप सिंह के दाएं कनपटी के पास गोली लगी है. यह गोली आरपार हो गई है. इसे आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है. जिस कमरे में घटना हुई है, उसे पुलिस ने सील कर दिया है. फोरेंसिक टीम में घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं. 

MLAs के साथ में कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ ने की मीटिंग, विधान परिषद चुनावों पर कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक
योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक
देहरादूनः दून अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में चापड़ लेकर घुसा बदमाश, डॉक्टरों को धमकाया
देहरादूनः दून अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में चापड़ लेकर घुसा बदमाश, डॉक्टरों को धमकाया
'अखिलेश के घर में भी चुनाव लड़कर जीत जाएंगे CM योगी', ओपी राजभर का तंज
'अखिलेश के घर में भी चुनाव लड़कर जीत जाएंगे CM योगी', ओपी राजभर का तंज
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget