एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद: छेड़खानी से परेशान छात्रा ने किया विरोध तो युवकों ने घर में घुसकर गोली मार दी

फिरोजाबाद में तीन युवकों ने छात्रा की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी, वह घर पर सो रही थी. जानकारी के मुताबिक, ये युवक छात्रा को अक्सर छेड़ते थे. तंग आकर छात्रा ने इनको जवाब दिया था.

फिरोजाबाद. बारहवीं की छात्रा ईशू की घर में घुसकर दबंगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. कॉलेज जाते समय छात्रा को तीन युवक परेशान करते थे. परेशान छात्रा ने दबंगों को जवाब दिया था, उसके बदले दबंगों ने देर रात घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी. ये मामला थाना रसूलपुर क्षेत्र के प्रेम नगर का है.

छात्रा के सिर पर गोली मारी

घटना थाना रसूलपुर क्षेत्र के प्रेम नगर डाक बंगला गली नंबर 2 की है. जहां देर रात तीन युवक मनीष यादव, शोफाली यादव, गौरव चक तमंचा लेकर पीड़ित छात्रा के घर पहुंचे, जहां उन्होंने पहले गेट में लात मारी और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इसमें नीचे सो रही पीड़ित छात्रा के सिर में गोली लगी और उसकी मौत हो गई. वहीं, छात्रा के पिता की मानें तो छात्रा जब कॉलेज पढ़ने जाती थी, तभी से तीनों युवक उसे परेशान करते थे, जिसका छात्रा ने जवाब दिया था. आज बाकी सारे लोग छत पर सो रहे थे, नीचे आए तब उन्होंने देखा तीन युवक गोली चला रहे थे. इससे छात्रा की मौत हो गयी.

घरवालों की तहरीर पर कार्रवाई

मौत की खबर से पुलिस प्रशासन और एसएसपी खुद मौके पर पहुंच गए और घटना का जायजा लिया. एसएसपी का कहना है कि छात्रा की घर में घुसकर हत्या की गई है. हत्यारों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी हैं. घरवालों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है.

अजय खटीक पिता ने बताया कि कुछ लोगों ने आकर आज यहां मेरे गेट पर लात मारी और गोलियां चलाईं. मेरी बेटी को गोली मार दी. हम लोग छत पर थे. वह 12वीं कक्षा की छात्रा है. वह जब कॉलेज जाती थी तब से यह लोग उसे परेशान करते थे.

सचिंद्र पटेल एसएसपी फिरोजाबाद ने बताया कि हमें पता लगा कि यहां एक छात्रा की हत्या कर दी गई है. हमने मौके पर आकर देखा है. अपराधियों को पकड़ने के लिए तीन टीम गठित कर दी है. पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी और हत्यारे जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

ये भी पढ़ें.

UP Coronavirus Update: यूपी में कोरोना के 2277 नए केस, अब तक 6854 लोगों की हो चुकी है मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget