एक्सप्लोरर

अयोध्या में छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने छात्रों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा

अयोध्या में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन इस दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुये लाठीचार्ज कर दिया.

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में साकेत महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर अब माहौल गरमाता जा रहा है. छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर आज पुलिस का रवैया बेहद सख्त हो गया है. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. यही नहीं, हॉस्टल हो या फिर दुकानें या मैदान हर जगह पुलिस की धमक दिखाई दी और जो भी छात्र मिला उसे पहले पीटा गया, फिर पकड़ लिया गया. साकेत महाविद्यालय के बाहर बाकायदा पुलिस एनाउंसमेंट कर रही है थी कि, कोई भी दुकान वाले छात्रों को अपने यहां ना बैठाए और जो भी छात्र घूमता दिखाई देगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

छात्रों पर दर्ज किया था मुकदमा

इसके पहले भी साकेत महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर कोई निर्णय न लिए जाने के विरोध में प्रदर्शन हुआ था. जिसमें छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आजादी के नारे लगाए थे, जिसके बाद कुछ छात्रों पर राष्ट्रद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन बाद में दबाव के चलते राष्ट्रद्रोह की धारा हटा ली गई थी. इसी के बाद छात्रों को आश्वासन दिया गया था कि जल्दी चुनाव की तारीख घोषित की जाएगी लेकिन ऐसा ना होने पर आज फिर साकेत महाविद्यालय के छात्र प्रदर्शन कर रहे थे. इसी के बाद पहुंची अयोध्या पुलिस अचानक सख्त हो गई और छात्रों को हॉस्टल से लेकर मैदान तक दौड़ा दौड़ा कर पीटा. हालांकि अयोध्या के सीओ कहते हैं ऐसा कुछ नहीं हुआ.

धारा 144 का दिया हवाला 

अयोध्या के सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि, यह बच्चे छात्र संघ चुनाव को लेकर मांग कर रहे थे और जो वर्तमान में आप को भी मालूम है कि धारा 144 लगी हुई है. कल भी लोगों को बताया गया था कि इस प्रकार की रैली, प्रदर्शन ना करें. जो भी आपकी मांगे हैं, आपके जो नेता दो चार लोग हैं, वह आकर इस संबंध में वार्ता कर ले और इस चुनाव के संबंध में हम भी वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता करेंगे.

उन्होंने कहा कि, कुछ बच्चे एकत्रित हुए थे हमने केवल उनको हटाने की कोशिश की है. किसी बच्चे पर किसी प्रकार की कोई लाठी नहीं चलाई गई है. जब मनाने पर नहीं माने तो इस तरह की तितर-बितर करने की कोशिश की गई है, लेकिन हम लोगों ने बल प्रयोग नहीं किया है. पूछताछ के लिए हमने तीन से चार लोगों को हिरासत में लिया है.

ये भी पढ़ें.

धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद पर ओवैसी के बयान से भड़के अयोध्या के साधु-संत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
श्रीराम कथा के पंडाल में गूंजा सलमान खान के नाम का जयघोष, अमेठी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब
कथा के पंडाल में गूंजा सलमान खान के नाम का जयघोष, अमेठी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब
2017 से पहले भर्तियों में प्रतिभा से अधिक सिफारिश-पहुंच की होती थी चर्चा: मुख्यमंत्री
2017 से पहले भर्तियों में प्रतिभा से अधिक सिफारिश-पहुंच की होती थी चर्चा: मुख्यमंत्री

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'

Embed widget