एक्सप्लोरर

Coronavirus लंदन से आगरा लौटे छात्र में कोरोना की पुष्टि, घर को सील किया गया...जिले में 11 मामले

कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले में यूपी में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आगरा में लंदन से लौटे छात्र में कोरोना की पुष्टि हुई है

आगरा, एबीपी गंगा। आगरा में लंदन से लौटे छात्र में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में अब कोरोना के 11 केस हो चुके हैं। छात्र 18 मार्च को न्यूकैसल यूनिवर्सिटी, इंग्लैंड से लौटा है। छात्र के 28 मार्च को सैंपल लिए गए थे। पूरे यूपी की बात करें तो अबतक 80 मामले कोरोना पॉजिटिव के सामने आ चुके हैं।

अबतक मिली जानकारी के मुताबिक, मोहनपुरा, रावली, एमजी रोड स्थित कॉलेज के संचालक का 17 साल का बेटा न्यूकैसल यूनिवर्सिटी, इंग्लैंड में पढाई कर रहा था। वह 18 मार्च को आगरा लौटा है, इसके बाद से ही अपने घर रह रहा था। प्रशासन की सख्ती के बाद विदेश से लौटने वालों को सैंपल देने के लिए कहा गया था। छात्र के 28 मार्च को जिला अस्पताल में सैंपल लिए गए थे। शाम को 73 में से 72 की निगेटिव रिपोर्ट आ गई। रात को छात्र में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद टीम उसके घर पहुंच गई। परिवार के अन्य सदस्यों को भी टीम ने क्वारंटाइन किया है, इनके भी सैंपल लिए जाएंगे।

Coronavirus लंदन से आगरा लौटे छात्र में कोरोना की पुष्टि, घर को सील किया गया...जिले में 11 मामले

50 साल के पिता स्कूल संचालक की रिपोर्ट निगेटिव छात्र के साथ ही उसके पिता 50 साल के स्कूल संचालक ने भी 28 मार्च को अपने सैंपल दिए थे, इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके घर में मौजूद सभी लोगों को जांच के लिए भेजा है। छात्र को एसएन में भर्ती कराया गया है।

4 दिन में आगरा में तीन केस

चीन के वुहान के बाद अमेरिका, इंग्लैंड, इटली, स्पेन, जर्मनी सहित दुनिया भर के देशों में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। वहां रह रहे लोग और छात्र आगरा आ गए हैं, ये कई दिनों से आगरा में है, इनके बुखार और गला खराब होने पर जांच कराई जा रही है। 26 और 27 मार्च को आगरा में अमेरिका से 21 मार्च को आगरा लौटे डॉक्टर के बेटे और 17 मार्च को लंदन से वापस आई कारोबारी की बेटी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद सख्ती कर दी गई है। 29 मार्च को तीसरा केस कॉलेज संचालक के बेटे में सामने आया है।

28 मार्च को विदेश से लौटने वाले 80 लोगों ने दी सूचना डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि प्रोटोकॉल के तहत 12 मार्च को और उसके बाद विदेश यात्रा से आगरा आए हैं, उन सभी को कोरोना कंट्रोल रूम पर अपनी जानकारी देनी थी, 28 मार्च को विदेश से लौटने वाले 80 लोगों ने सूचना दी, इनकी स्क्रीनिंग करने के बाद सैंपल लिए गए हैं।

प्रशासन ने जारी किये ये हैं नंबर कोरोना मेडिकल कंट्रोल रूम 0562 2600508, 2600412 डॉ पियूष जैन 8859074040 डॉ राकेश अग्निहोत्री 9897334606

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget