एक्सप्लोरर

एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी हरेंद्र खड़खड़ी को किया गिरफ्तार, लोग बोले- छोड़ चुका है अपराध

हरेंद्र खड़खड़ी पर लोनी समेत दिल्ली-एनसीआर के कई थानों में लूट, हत्या, हत्या के प्रयास समेत और रंगदारी अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी है।

गाजियाबाद, एबीपी गंगा। नोएडा एसटीएफ ने रविवार सुबह लोनी के खड़खड़ी गांव से 25 हजार के इनामी बदमाश हरेंद्र खड़खड़ी को गिरफ्तार किया है। गांव के लोगों ने हरेंद्र की गिरफ्तारी का विरोध किया। हरेंद्र हत्या, लूट और रंगदारी जैसे कई मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहा था। उधर, परिजनों ने हरेंद्र का एनकाउंटर करने की आशंका जताते हुए साहिबाबाद पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

25 हजार रुपये का इनाम

खड़खड़ी ग्राम निवासी हरेंद्र खड़खड़ी पर लोनी समेत दिल्ली-एनसीआर के कई थानों में लूट, हत्या, हत्या के प्रयास समेत और रंगदारी अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह घर पर नाश्ता कर रहा था। तभी आठ से दस गाड़ियों में करीब 50 पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और हरेंद्र के घर को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान तीन राउंड फायरिंग भी की गई।

लोग बोले- अपराध छोड़ चुका है हरेंद्र

कुछ पुलिसकर्मी घर के अंदर घुस गए और हरेंद्र को धर दबोचा। पुलिसकर्मी हरेंद्र को पकड़कर ले जाने लगे तो वहां बैठे उसके मामा ने विरोध किया। टीम ने हरेंद्र के मामा को भी हिरासत में ले लिया। सभी गाड़ियां वहां से साहिबाबाद की ओर रवाना हो गईं। हरेंद्र की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर गांव के लोग एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने एसटीएफ टीम का पीछा किया। इसके बाद लोग थाना साहिबाबाद पहुंचे और मामले की जांच की मांग की। लोगों का कहना था कि हरेंद्र ने अब अपराध छोड़ दिया है।

जग्गू पहलवान गिरोह का है सरगना

पुलिस के अनुसार 50 हजार के कुख्यात बदमाश जग्गू पहलवान की हत्या के बाद हरेंद्र ही उसका गिरोह चला रहा था। वह व्यापारियों से रंगदारी मांगने के अलावा हत्या जैसे कई अपराधों में शामिल रहा है। उधर, रविवार को उसकी गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ हरेंद्र और उसके मामा को लेकर साहिबाबाद थाने पहुंची। पीछा कर रहे लोग साहिबाबाद थाने पहुंच गए। लोगों को साहिबाबाद पुलिस ने थाने से बाहर रहने को कहा। जबरन अंदर घुसने का प्रयास कर रहे कुछ और लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget