एक्सप्लोरर

'किसी को भी बेघर नहीं किया जाएगा', अतिक्रमण हटाने पर बोले सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन

Moradabad News: सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन ने आज मंडलायुक्त अनंजय कुमार सिंह से मुलाकात की और बस्ती से लोगों के घर को न उजाड़ा जाए इसकी मांग की. अवैध निर्माण हटाने को लेकर सरकार मुहिम चला रही है.

ST Hasan On Encroachment: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार नदियों के बचाव के लिए अभियान चला रही है. नदियों के किनारे हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए मुहिम चल रही है. मुरादाबाद में भी रामगंगा किनारे हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा. इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से मुनादी भी करा दी गई है. आज इस मामले को लेकर सपा के पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन ने मंडलायुक्त अनंजय कुमार सिंह से मुलाकात की और मलिन बस्ती से लोगों को न उजाड़ा जाए इसकी मांग की.

मुरादाबाद के मंडलायुक्त ने पूर्व सांसद को आश्वस्त किया है कि रामगंगा नदी की मुख्य धारा से 150 मीटर तक हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा, साथ ही किसी को भी बेघर नहीं किया जायेगा. अगर किसी पर घर नहीं है तो सरकार उसे आवास देगी. मीडिया से बात करते हुए पूर्व सांसद ने सांसद ने बताया कि मंडलायुक्त गरीबों के लिए बहुत संवेदनशील हैं.

क्यो बोले एसटी हसन?

एसटी हसन ने कहा कि मंडलायुक्त ने हमें आश्वासन दिया है कि सरकार की मंशा किसी को बेघर करने की नहीं है. अगर किसी का घर हटाया जाएगा और उसके पास कोई और घर या संपत्ति नहीं है तो उसके रहने की व्यवस्था सरकार करेगी. किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा. अतिक्रमण हटाओ अभियान सब के लिए बराबर होगा. किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जायेगा.

नीट परीक्षा को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना 

नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर चल रहे हंगामे पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सपा सांसद ने कहा है कि इससे बड़ा मजाक नहीं हो सकता है. ये नीट है जो उजागर हो गया. मैं ये बात जिम्मेदारी से कह सकता हूं कि इन 10 सालों में कोई एग्जाम फेयर नहीं हुआ. सब के पेपर लीक हुए हैं. बड़ी बड़ी बातें करने वाले कहां हैं. कितने अरबों रुपये के घोटाले हुए हैं. ये बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. इस परीक्षा को निरस्त कर इसकी दोबारा परीक्षा कराई जाये.

मॉब लिंचिंग को लेकर बोले सपा नेता 

लिंचिंग को लेकर पूर्व सांसद ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी हताश और निराश है. बीजेपी की नीति है धुर्वीकरण कर वोट हासिल किया जाए, लेकिन हिन्दू भाइयों ने लोकसभा चुनाव में ये मुस्लिम भाइयों के साथ इत्तेहाद दिखाया है. अब बीजेपी की काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ेगी. दो मौलानाओ की हत्या हो गई, एक मौलाना की हत्या तो मुरादाबाद में हुई है. कहीं दुकानों का सामान फेंका जा रहा है.

ये भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव के लिए अखिलेश यादव ने तैयार किया खाका, PDA फार्मूले पर बढ़ेगी सपा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
यूपी से बाहर न जाए ये निंजा टेक्निक! उन्नाव में पंखों से सुखाया एक्सप्रेस वे
यूपी से बाहर न जाए ये निंजा टेक्निक! उन्नाव में पंखों से सुखाया एक्सप्रेस वे
बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल! बाराबंकी में सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा गंदा पानी
बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल! बाराबंकी में सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा गंदा पानी
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget