एक्सप्लोरर

Ayodhya: अशोक वाटिका की शिलाएं लेकर अयोध्या पहुंचेंगे श्रीलंका के मंत्री व राजदूत, मंदिर को करेंगे समर्पित

Ayodhya Ram mandir: राम मंदिर में अशोक वाटिका की शिलाएं समर्पित की जाएंगी. ये शिलाएं श्रीलंका के मंत्री व राजदूत लेकर पहुंचेंगे.

Ayodhya Mandir: श्रीलंका के राजदूत, उप राजदूत और श्रीलंका के दो मंत्री 28 अक्टूबर को श्रीलंका में जिस स्थल पर सीता हरण के दरमियान माता सीता ने निवास किया था अशोक वाटिका की शिलाएं लेकर अयोध्या पहुंचेंगे. अशोक वाटिका की शिलाएं रामलला को समर्पित करेंगे. श्रीलंका के राजदूत, उप राजदूत और श्रीलंका सरकार के दो मंत्री रामलला का दर्शन आरती करेंगे. 

ट्रस्ट के सदस्य करेंगे स्वागत 

श्रीलंका के राजदूत, उप राजदूत और श्रीलंका सरकार के दो मंत्री दोपहर 11 बजे राम जन्मभूमि परिसर में अशोक वाटिका की शिलाएं समर्पित करेंगे. श्रीलंका के राजदूत का अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वागत सत्कार करेंगे. लगभग डेढ़ घंटे तक वे रुकेंगे, इसके बाद वे 1:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे. 

अशोक वाटिका की शिलाएं की जाएंगी समर्पित 

बता दें कि, भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है, जिसके लिए बुनियाद भरी जा चुकी है और ऊपर मंदिर के बेस का निर्माण किया जा रहा है. ऐसे में श्रीलंका के दो राजदूत और मंत्री माता सीता हरण के वक्त श्रीलंका में जिस स्थल पर थी उस अशोक वाटिका के शिलाएं लेकर अयोध्या पहुंचेंगे और शिलाएं रामलला को समर्पित की जाएंगी. हालांकि, अभी ट्रस्ट ने इस बात को स्पष्ट नहीं किया है कि शिलाओं का इस्तेमाल कहां होगा, लेकिन श्री लंका से अयोध्या के आध्यात्मिक जुड़ाव जरूर होगा, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सीता हरण के दरमियान रावण ने माता सीता को अशोक वाटिका में रखा था और उसी अशोक वाटिका के पत्थरों को लेकर श्रीलंका के राजदूत अयोध्या पहुंचेंगे. ऐसे में श्रीलंका के राजदूतों का स्वागत सत्कार भी ट्रस्ट के द्वारा किया जा रहा है और राजा अयोध्या के आवास पर उनका दोपहर में भोजन तथा स्वागत है.

चंपत राय ने दी जानकारी 

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि, श्रीलंका के भारत में निवास करने वाले राजदूत और उप राजदूत और श्रीलंका सरकार के दो मंत्री अयोध्या आ रहे हैं. श्रीलंका स्थित अशोक वाटिका में जहां माता सीता रही, उस मंदिर क्षेत्र की सिलाएं लेकर आ रहे हैं. यह सिलाएं श्रीलंका के समाज का प्रतिनिधित्व करेंगी. लंका के समाज की भावनाओं का प्रस्तुतीकरण होगा. सभी मेहमान 28 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचेंगे और 11:00 बजे राम जन्मभूमि जाएंगे. 

ये भी पढ़ें.

Hamirpur News: मानदेय के लिए लेखाकार ने मांगी 20 हजार की रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने मौके से दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget