एक्सप्लोरर

UP News: बिहार के शिक्षा मंत्री के विवादित बयान पर एसटी हसन की प्रतिक्रिया, सपा सांसद बोले- 'रामचरितमानस बहुत पुराना ग्रंथ'

Chandrashekhar Controversy: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्र शेखर के बयान पर सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि यह सब को पता है कि इंडिया गठबंधन में बहुत अच्छे हिंदू और सनातन के मानने वाले लोग हैं.

Ramcharitmanas Row: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्र शेखर के सनातन धर्म को पोटेशियम सायनाइट बताने पर समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ एस टी हसन ने कहा की जो लोग किसी भी धर्म का मजाक के उड़ाने वाले हैं और लोगों के जज्बात को ठेस पहुंचाते हैं हम उनके साथ नहीं हैं. रामचरितमानस बहुत पुराना ग्रंथ है और हिंदू भाई उसे अपना एक धार्मिक किताब भी समझते हैं और उसमें आस्था रखते हैं और आस्थाओं को चोट पहुंचाना बहुत गलत है. यह भी सच है कि किसी भी आदमी ने कोई गलत बात कही है चाहे सनातन के लिए कही हो चाहे रामचरितमानस के लिए कही हो यह उसकी पर्सनल राय है. यहां पता नहीं कितने मजहब को मानने वाले लोग हैं, 130 करोड़ हिंदुस्तान की जनता है वह किसके लिए अकेला आदमी क्या कह रहा है उसका ना कोई इंडिया गठबंधन से मतलब है ना उसकी पार्टी से कोई मतलब है.

सपा सांसद ने कहा कि यह सब को पता है कि इंडिया गठबंधन में बहुत अच्छे हिंदू और सनातन के मानने वाले लोग हैं. उन लोगों से बेहतर हैं जो सनातन को इस्तेमाल करके राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हैं. बड़े-बड़े हिंदू धर्म को मानने वाले हमारे इंडिया गठबंधन में शामिल हैं, जिनकी हिंदू भाई भी मिसाल दिया करते हैं.

आजम खान पाक साफ इंसान

वहीं सपा नेता आजम खान के घर आयकर विभाग की छापा मार कार्यवाही पर सपा सांसद ने कहा यह रेड क्यों पड़ी है यह सारे हिंदुस्तान को मालूम है और क्या निकला और हमें पूरी उम्मीद है उनके घर से कुछ नहीं निकलेगा और ना निकला. वह एक पाक साफ इंसान है लेकिन यह सब राजनीतिक हथकंडे जो इस्तेमाल हो रहे हैं. सरकार के द्वारा यह हमारे प्रजातंत्र को कमजोर कर रहे हैं. संसद का आपातकालीन सत्र बुलाये जाने पर सपा सांसद ने कहा की यह भी एक राज है क्यों अचानक पार्लियामेंट बुलाया गया है क्या करने जा रहे हैं कौन सा इसमें बिल पास कर रहे हैं.

बीजेपी हिंदुस्तान को 5000 साल पीछे घसीट रही

सपा सांसद ने कहा कि ध्यान डाइवर्ट करने के लिए कह रहे हैं कि 75 साल का इतिहास है. संसद का यह इतिहास में कुछ ज्यादा ही जाते हैं बीजेपी हिंदुस्तान को भी 5000 साल पीछे घसीट रही हैं आगे की बात क्यों नहीं करते आगे की बात करें कि आगे क्या करना है. मुझे सिर्फ यह लगता है कि इन्होंने फेस सेविंग के लिए बात कर दी है और मकसद कुछ और होगा. कौन सा बिल पास करेंगे पहले इन लोगों ने कहा था कि एक देश और एक इलेक्शन या कुछ और हो सकता है. कानून में कुछ बदलाव करके कुछ ऐसे हालात पैदा करते हैं कि हमारे देश में सिर्फ दो ही पार्टियों रहे और पार्टीयों को नुकसान हो जाए.

सपा सांसद ने कहा यह भी हो सकता है जब से इंडिया गठबंधन बना है एनडीए का ग्राफ बहुत तेजी से नीचे आया है हर दिन ग्राफ गिर रहा है. यह इस सेशन के बाद हो सकता है पार्लियामेंट्री डिसोल्व करके और चुनाव का ऐलान हो जाए कुछ भी हो सकता है. यह बहुत ज्यादा अन प्रैक्टिकल लोग हैं इन्हें देश से और देश की जनता से कुछ लेना-देना है नहीं ना देश के विकास से ना देश के छात्रों से इनको तो बस अपनी पीठ थप थपानी है. हमारे वैज्ञानिक कुछ काम करें पीठ ये अपनी थप थपा लेते हैं हमारी जनता कुछ काम करें तब अपने फेस साफ करवा लेते हैं. हर चीज के लिए अपने आप को आगे लाकर रख देते हैं लेकिन हमने ना ऐसे माहौल कभी देखे ना सुने हैं.

UP News: गिड़गिड़ाता रहा पिता, प्रेमी के साथ बेटी लेती रही सात फेरे, पुलिस को पता ही नहीं और थाने में हो गई शादी

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
'इतना पिए रहोगे बे...तो काम कैसे करोगे', नशे में मिले बिजलीकर्मी को BJP विधायक ने लगाई फटकार
'इतना पिए रहोगे बे...तो काम कैसे करोगे', नशे में मिले बिजलीकर्मी को BJP विधायक ने लगाई फटकार
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget