एक्सप्लोरर

CAA Rules: सीएए को लेकर केंद्र सरकार पर भड़के सपा सांसद एसटी हसन, कहा- 'मुसलमानों को अलग किया गया'

CAA Rules Notification: केंद्र सरकार ने सीएए की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके बाद सियासी घमासान तेज हो गया है. सपा सांसद एसटी हसन ने मुस्लिमों से भेदभाव का आरोप लगाया.

Citizenship Amendment Act: केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके बाद सियासत गरमाई हुई है. विपक्षी दल इसे लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, इस बीच यूपी की मुरादाबाद सीट से सपा सांसद एसटी हसन ने भी बीजेपी पर हमला बोला है. 

सपा सांसद ने कहा कि सीएए एक ऐसा कानून है जिसमें धर्म के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है. एसटी हसन ने कहा, इस क़ानून में मुस्लिमों को अलग कर दिया गया है. हमें कानून को लेकर कोई दिक्कत नहीं हैं लेकिन ये सिर्फ धर्म के नाम पर हो रहा है. 

एसटी हसन ने लगाया भेदभाव का आरोप
सपा सांसद ने कहा कि आपको मालूम है कि सरकार किस राह पर चल रही है. ये एक ऐसा क़ानून है जिसमें मुस्लिमों के साथ धर्म के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है. सरकार ने इसे लागू करने का फैसला भी जल्दबाजी में लिया है, अगर कानून बनाना ही है तो सभी नागरिकों के लिए एक जैसा कानून होना चाहिए. 

दरअसल सोमवार शाम को केंद्र सरकार ने नागरिक संशोधन अधिनियम को लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत भारत के तीन पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और बांग्लादेश से आए गैर मुस्लिमों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी. इनमें मुस्लिमों को छोड़कर हिन्दू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन समेत अन्य समुदाय के लोग शामिल हैं.

बीजेपी जहां इस कानून को पीएम मोदी की सरकार की बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रही है वहीं कांग्रेस, सपा और बसपा समेत विपक्षी दल इस पर सवाल उठा रहे हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे भटकावे की राजनीति बताया है तो वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोक सभा चुनाव से पहले इसे लागू करने पर कहा कि पहले केंद्र सरकार को इस पर लोगों के आशंकाओं और संदेह को दूर करना चाहिए था. 

Lok Sabha Election 2024: खत्म हुई दरार! पहली बार मिले हाथ, अखिलेश यादव ने बताया था 'चिरकुट', अब हुई ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget