एक्सप्लोरर

UP Election: पांचवें चरण के बाद सपा सांसद ST Hassan ने उठाए ईवीएम पर सवाल, कही ये बड़ी बात

Moradabad: मुरादाबाद से सपा सांसद एसटी हसन ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं. सपा प्रत्याशी के ईवीएम की रखवाली करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी की जाती है.

SP MP ST Hassan Raised Questions On EVM: उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद (Moradabad) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद डॉ एसटी हसन (ST Hassan) ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है और ईवीएम (EVM) की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की जाती है, लॉक रूम खोले जाते हैं. एसटी हसन ने कहा कि मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इसलिए ईवीएम की रखवाली भी कर रहे हैं.

सपा सांसद ने ईवीएम पर उठाए सवाल

एसटी हसन मुरादाबाद के एक निजी स्कूल के एनुअल फंक्शन में पहुंचे थे. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. मीडिया ने जब उनसे सवाल किया कि मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ईवीएम की रखवाली कर रहे हैं, जिस पर जवाब देते हुए एसटी हसन ने कहा कि प्रशासन पर तो भरोसा जो भी है ठीक है लेकिन ईवीएम में गड़बड़ी की जाती है. लॉक रूम खोले जाते हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि पिछली बार पार्लियामेंट के चुनाव में रात के 3 बजे लॉक रूम क्यों खोला गया था. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ईवीएम खोल रहे थे, बहाने बना रहे थे कि बैटरी निकाल रहे थे. बैटरी तो ईवीएम चेंज होते समय निकाल लेते हैं.

एसटी हसन ने कही ये बात

एसटी हसन ने कहा कि मोबाइल और ईवीएम कभी भी हैक हो सकता है. उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने पिछले 5 साल में कोई भी काम नहीं किया है. सपा ने जनता को पक्की छत दी है. इसके साथ ही जब सपा सांसद से रूस और यूक्रेन को लेकर चल रहे विवाद पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले में वो भारत सरकार के निर्णय के साथ हैं. भारत सरकार जो भी निर्णय लेगी हम उसके साथ हैं. 

ये भी पढें-

UP Election 2022: महाराजगंज सदर सीट पर सुर्खियों में हैं एंबुलेंस कैंडिडेट, जानिए क्यों लोगों ने दिया उन्हें ये नाम

पांच चरणों की वोटिंग के बाद ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा, बोले- यूपी की जनता इस बात का बदला लेगी

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget