एक्सप्लोरर

Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती पर सपा नेता का विवादित बयान, अखिलेश यादव के इस विधायक का है करीबी

UP News: सपा विधायक के करीबी की हनुमान जयंती पर इस विवादित पोस्ट को लेकर सियासत गर्म हैं. वहीं इस मामले में बीजेपी नेता अतुल मिश्रा ने बालमुकुंद के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में तहरीर दी है. 

Hanuman Jayanti Controversial Post: सपा विधायक राम अचल राजभर (Ram Achal Rajbhar) के करीबी बालमुकुंद धुरिया ने हनुमान जयंती को लेकर विवादित पोस्ट किया है. खुद को विधायक का प्रतिनिधि बताने वाले बालमुकुंद धुरिया (Balmukund Dhuria) ने अपने फेसबुक (Facebook) वॉल पर लिखा- "जिन्हें अपने आजा, बाबा की जयंती याद नहीं वो बंदर की जयंती मना रहे हैं. इसलिए इतिहास मिटाना जरूरी है ताकि ये क्रम चलता रहे." . सपा विधायक के करीबी की हनुमान जयंती पर इस विवादित पोस्ट को लेकर सियासत गर्म हैं. वहीं इस मामले में बीजेपी नेता अतुल मिश्रा ने बालमुकुंद के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में तहरीर दी है. 

वहीं अब इस मामले के बाद बालमुकुंद धुरिया के फोटो सपा नेताओं के साथ वायरल हो रहे हैं. समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के साथ भी बालमुकुंद धुरिया का फोटो सामने आया है. इसके साथ ही एक फोटो में बालमुकुंद धुरिया सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य और सपा विधायक राम अचल राजभर एक साथ दिखाई दे रहे हैं. इस मामले में अंबेडकरनगर पुलिस ने कहा है कि संदर्भित प्रकरण के संबंध में प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर को जांच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है.

गृह मंत्रालय ने सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता रखने को कहा

वहीं हनुमान जयंती को लेकर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शुभकामनाएं दी हैं. सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा- "रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि। श्री हनुमान जयंती' की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!" बता दें कि पूरे देश में आज हनुमान जयंती का त्योहार मनाया जा रहा है. वहीं हनुमान जयंती को लेकर के गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने को कहा है. क्योंकि दुर्गा पूजा के दौरान बंगाल बिहार महाराष्ट्र आदि राज्यों में हिंसा देखने को मिली थी.

जबाब देने से कतराते दिखे सपा विधायक

 जब इस मामले में सपा विधायक राम अचल राजभर से बात करने का प्रयास किया गया तो वो जबाब देने से कतराते दिखे और मीडिया के सवालों से बचने के लिए अपने कार्यालय से मीडिया के पहुंचने से पहले ही निकल गए. जबकि बालमुकुंद धुरिया ने कहा कि उनकी मंशा किसी की भावना को ठेस पहुंचाने की नहीं थी. विधायक प्रतिनिधि होने के बारे में गोल मटोल जवाब देते हुए कहा कि उनके साथ रहता हूं. हालांकि बाल मुकुंद खुद को विधायक का प्रतिनिधि बताते और लिखते भी है. फेसबुक पर उनका डीएम को लिखा गया पत्र भी है जिसमे उन्होंने अपने को  प्रतिनिधि लिखा है.

UP Politics: 'मायावती पसंद नहीं तो इस नेता को बनाएं पीएम उम्मीदवार', ओम प्रकाश राजभर का सुझाव

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget