एक्सप्लोरर

UP News: हनुमान जयंती पर विवादित पोस्ट को लेकर MLA रामअचल राजभर ने दी सफाई, जानें- क्या बोले सपा विधायक

Hanuman Jayanti Controversial Post: बालमुकुंद धुरिया ने इस मामले पर कहा कि उनकी मंशा किसी की भावना को ठेस पहुंचाने की नहीं थी. इसके साथ ही विधायक प्रतिनिधि होने के बारे में गोल मटोल जवाब दिया.

SP MLA Ram Achal Rajbhar: समाजवादी पार्टी के विधायक राम अचल राजभर (Ram Achal Rajbhar) के करीबी बालमुकुंद धुरिया द्वारा हनुमान जयंती को लेकर एक विवादित पोस्ट किया गया. इस पोस्ट को लेकर जिला अंबेडकरनगर में सियासत गर्म है. इसी बीच अब सपा विधायक रामअचल राजभर ने सफाई दी है. सपा विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देखिए मैंने किसी को अपना प्रतिनिधि बनाया ही नहीं, तो जनप्रतिनिधि का सवाल ही नहीं उठता. मेरी छवि को धूमिल करने की साजिश के तहत इस तरह का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. अंबेडकरनगर के साथ साथ अकबरपुर की महान जनता मुझसे कितना प्यार करती है, इसका उदाहरण ये है कि मुझे छठी बार विधायक बनाने का काम किया है और सर्व समाज के लोग मुझे प्यार करते हैं और वोट देते हैं. मैंने किसी को भी जन प्रतिनिधि नहीं बनाया है जो सोशल मीडिया पर खबर चल रही है वो गलत है.

बता दें कि खुद को सपा विधायक  राम अचल राजभर का प्रतिनिधि बताने वाले बालमुकुंद धुरिया ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा- "जिन्हें अपने आजा, बाबा की जयंती याद नहीं वो बंदर की जयंती मना रहे हैं. इसलिए इतिहास मिटाना जरूरी है ताकि ये क्रम चलता रहे." इसके बाद  बीजेपी नेता अतुल मिश्रा ने बालमुकुंद के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में तहरीर दी. बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अतुल मिश्रा ने अकबरपुर कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि हिंदुओं के आराध्य हनुमान जी पर आपत्ति जनक टिप्पणी की है जिससे करोड़ों हिंदुओ की आस्था को ठेस पहुंची है. इसलिए बालमुकुंद धुरिया के विरुद्ध कार्यवाही की जाए, वहीं इस संबंध में सीओ अकबरपुर ने कहा कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी.

डीएम को लिखा पत्र भी हो रहा है वायरल

वहीं बालमुकुंद धुरिया ने इस मामले पर कहा कि उनकी मंशा किसी की भावना को ठेस पहुंचाने की नहीं थी. इसके साथ ही विधायक प्रतिनिधि होने के बारे में गोल मटोल जवाब देते हुए कहा कि उनके साथ रहता हूं. हालांकि बालमुकुंद खुद को विधायक का प्रतिनिधि बताते और लिखते भी हैं. फेसबुक पर उनका डीएम को लिखा गया पत्र भी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपने को प्रतिनिधि लिखा है.

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में बीजेपी गांव-गांव से लिखेगी जीत की कहानी, हर गली में बीजेपी की नीतियों का होगा प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान
अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
Aligarh News: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
अलीगढ़: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget