एक्सप्लोरर

Prayagraj News: सपा नेता कमलेश पाठक को हाईकोर्ट से झटका, 3 दर्जन से ज्यादा क्रिमिनल केस के कारण जमानत हुई खारिज

UP News: सपा नेता और पूर्व विधायक कमलेश पाठक को इलाहाबाद से हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया. कमलेश के खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज है.

Prayagraj News: समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक कमलेश पाठक को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने न सिर्फ कमलेश पाठक की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है, बल्कि अपने फैसले में तल्ख़ टिप्पणी भी की है.अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि जन प्रतिनिधि समाज के संरक्षक होते हैं. उन पर जनता के प्रति बड़ी ज़िम्मेदारी होती है. उनसे यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह आपराधिक घटनाओं में शामिल होकर समाज में नुकसान पहुंचाएं.

अदालत ने कमलेश पाठक के खिलाफ दर्ज गंभीर धाराओं के कई आपराधिक मुक़दमे वापस लिए जाने पर हैरानी जताई और उसकी अर्जी को खारिज कर दिया. मामले की सुनवाई जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच में हुई.अदालत ने अपने फैसले में कहा कि कमलेश पाठक का लंबा आपराधिक इतिहास है. उसके खिलाफ तीन दर्जन से ज़्यादा क्रिमिनल केस दर्ज हैं. तमाम लोग डर की वजह से उसके खिलाफ या तो शिकायत नहीं दर्ज करा पाते या फिर मामलों की पैरवी में तेजी नहीं दिखाते.

कोर्ट ने जमानत अर्जी की रद्द
अदालत ने कमलेश पाठक को जमानत का हकदार नहीं माना. हालांकि अदालत ने औरैया जिले की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट को कमलेश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुक़दमे का निपटारा मेरिट के मुताबिक जल्द करने का आदेश ज़रूर दिया है.सात मुकदमे राज्य सरकार ने वापस कर लिए हैं. दो मुकदमे में से कोई नोटिस या समन नहीं हुआ है. दो मुकदमे एनएसए के तहत दर्ज है, जबकि चार मुकदमों में ट्रायल अभी चल रहा है. मौत के घाट उतारे गए अधिवक्ता मंजुल चौबे के परिवार ने कमलेश पाठक की जमानत अर्जी का विरोध किया.

कई गंभीर मुकदमे हैं दर्ज
समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक के खिलाफ औरैया के औरैया थाने में 11 जुलाई 2020 को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था. उसके खिलाफ मर्डर और हत्या के प्रयास सहित तमाम अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमों को आधार बनाते हुए गैंगस्टर का केस कायम किया गया था. आरोप है कि कमलेश पाठक क्रिमिनल गैंग चलाता है और खुद अपने गैंग का लीडर है.कमलेश का गिरोह रंगदारी, फिरौती वसूलने, सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने,जैसी घटनाओं को अंजाम देकर आर्थिक लाभ लेता है.

2020 से जेल में बंद है कमलेश पाठक
कमलेश पाठक पर आरोप था कि औरैया के आर्य नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर की जमीन के लिए उसने अधिवक्ता मंजुल चौबे और उसकी बहन सुधा चौबे की हत्या कर दी थी. इस सनसनीखेज घटना के बाद उसका दबदबा और बढ़ गया था. कमलेश की एक जमानत अर्जी पहले ही खारिज हो चुकी है. यह उसकी दूसरी जमानत अर्जी थी. कमलेश पाठक 14 जुलाई 2020 से जेल में बंद है. कुल सैंतीस में से आठ मुकदमों में वह बरी हो चुका है.13 मुकदमों में फाइनल रिपोर्ट लग गई है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव लड़ेंगी सपा विधायक पल्लवी पटेल, मां कृष्णा पटेल का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में कमजोर हुआ मानसून, आज अयोध्या-गोरखपुर समेत 25 जिलों में बूंदाबांदी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कमजोर हुआ मानसून, आज अयोध्या-गोरखपुर समेत 25 जिलों में बूंदाबांदी, IMD ने दिया अलर्ट
UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Dhamaal 4 BO Day 4: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget