एक्सप्लोरर

बलरामपुरः सपा नेता पर दर्ज हुआ दलित उत्पीड़न का मामला, पूर्व मंत्री एसपी यादव ने बीजेपी पर लगाए आरोप

बलरामपुर जिले में समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. भानु त्रिपाठी पर पान दुकानदार ने दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद पूर्व मंत्री एसपी यादव ने डॉ. भानु त्रिपाठी के समर्थन में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन करते हुए बीजेपी नेताओं पर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि ऐसा महज द्वेषपूर्ण राजनीति के अंतर्गत किया गया है.

बलरामपुरः यूपी के बलरामपुर जिले में समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. भानु त्रिपाठी पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज होने के बाद से जिले की सियासत में हडकंप मच गया है. दरसअल तुलसीपुर बीजेपी दफ्तर के बाहर पान की गुमटी लगाने वाले बालक राम ने तुलसीपुर थाने में एक तहरीर देकर सपा नेता भानु त्रिपाठी पर मुकदमा दर्ज कराया है.

जाति सूचक गाली और मारपीट का आरोप

सपा नेता पर आरोप है कि उन्होंने पान दुकानदार से दुकान बंद होने के बावजूद गुटखा देने की मांग की और न देने पर उसे जाति पूछकर जाति सूचक गाली दी व मारपीट की. इसी बात को लेकर पूर्व मंत्री एसपी यादव ने डॉ. भानु त्रिपाठी के समर्थन में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन करते हुए बीजेपी नेताओं पर आरोप लगाया है.

पूर्व मंत्री एसपी यादव ने बीजेपी पर लगाए आरोप

उन्होंने तुलसीपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक कैलाश नाथ शुक्ला व बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि आने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय है क्योंकि जिले में बीजेपी के महज 6 जिला पंचायत सदस्य ही जीते हैं, जिसके चलते बीजेपी के नेता बौखलाए हुए हैं और महज द्वेषपूर्ण राजनीति करते हुए सपा के नेता डॉट भानु त्रिपाठी पर एक पान विक्रेता से तहरीर लेकर मारपीट गाली-गलौज व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है.

प्रशासन कर रहा बीजेपी नेताओं की मदद करता थाः एसपी यादव

पूर्व मंत्री ने प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शासन सत्ता में बीजेपी है इसीलिए प्रशासन भी उन्हीं की मदद कर रहा है. पूर्व मंत्री ने यह भी खुलासा करते हुए बताया कि जिस व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है वह बीजेपी जिलाध्यक्ष का क़रीबी है और उन्ही के दफ्तर तुलसीपुर के बाहर पान की गुमटी लगाता है. पूर्व मंत्री ने दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने मुकदमे को वापस नहीं लिया तो आने वाले वक्त में गांधीवादी तरीके से हम समाजवादी लोग धरना प्रदर्शन व आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.

इसे भी पढ़ेंः
पश्चिम बंगाल में नहीं थम रही हिंसा, बीजेपी सांसद की गाड़ी पर हमला, पुलिस ने की FIR दर्ज

 

 

CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मध्य प्रदेश में नहीं होंगी दसवीं की परीक्षा, 12वीं के एग्जाम भी स्थगित

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget