एक्सप्लोरर

Abu Azmi News: 'अबू आजमी को बीजेपी में शामिल करना चाहते हैं..', वाराणसी में आईटी रेड पर बोले सपा नेता अमीक जामेई

UP Politics: सपा नेता अबू आजमी के करीबियों पर हुई छापेमारी को लेकर पार्टी ने तीखा हमला बोला है. सपा नेता अमीर जामेई ने कहा कि हम ईडी, सीबीआई से डरने वाले नहीं है.

Abu Asim Azmi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) में गुरुवार की शाम को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता अबू आजमी (Abu Azmi) के करीबियों पर आयकर विभाग (Income Tax) की टीम ने छापेमारी की है. अबू आजमी महाराष्ट्र में सपा प्रदेश अध्यक्ष हैं. इस छापेमारी को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है. सपा प्रवक्ता अमीक जामेई ने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी (BJP) चाहती है अबू आजमी उनके खेमे में आ जाएं. 

सपा नेता अमीक जामेई से जब अबू आजमी के करीबियों पर हुई छापेमारी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि,  "भारतीय जनता पार्टी और ईडी की अलाइंस के साथ जो रेड चल रही हैं इसका सीधा मकसद ये हैं कि अबू आजमी पर दबाव बनाकर, समाजवादियों पर दबाव बनाकर उनको भारतीय जनता पार्टी के खेमे में लाया जाए. जब महाराष्ट्र के सभी विधायक बिक रहे थे, अजित पवार से लेकर प्रफुल्ल पटेल जी,  तो सपा नेता अबू आजमी वो नहीं बिके."

ईडी सीबीआई से नहीं डरेंगे सपा के लोग

 अमीक जामेई ने कहा कि "यही बात दिल्ली को पसंद नहीं आई कि प्रफुल्ल पटेल बिक गए, अजित पवार सब कुछ करके वहां चले गए, तो फिर अबू आजमी क्या चीज़ हैं." उन्होंने कहा कि हम समाजवादी पार्टी के लोग इस बात की इस बात की निंदा करते हैं जो कुछ हुआ है, लेकिन हम समाजवादी लोग ईडी, सीबीआई के डर से डरने वाले नहीं हैं, खौफ में आने वाले नहीं है और इसकी पूरा खुलकर सामना होगा. 

अबू आजमी के करीबियों पर छापेमारी

इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अबू आजमी के करीबियों पर हुई छापेमारी पर तंज कसते हुए कहा था कि अब जांच होना, छापेमारी होना कोई बड़ा विषय नहीं रहा है. हमारे लिए ये ज्यादा बड़ी बात नहीं है. इस छापेमारी में अबू आजमी के बेनामी संपत्ति के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है. 

आपको बता दें कि गुरुवार शाम को वाराणसी में अबू आजमी और मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में विनायक निर्माण प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर में आयकर विभाग द्वारा छापेमारी की गई है, जो अबू आजमी का करीबी बताया जा रहा है.

सपा नेता अबू आजमी के करीबियों पर IT की छापेमारी पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
ससुर के गलत कामों से परेशान बहू ने प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किया हमला, हिरासत में महिला
ससुर के गलत कामों से परेशान बहू ने प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किया हमला, हिरासत में महिला
'दूध में नींद की गोलियां, फिर सांप से कटवाया', मेरठ की दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
'दूध में नींद की गोलियां, फिर सांप से कटवाया', मेरठ की दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा

Embed widget