एक्सप्लोरर

UP Politics: आजम खान के मुद्दे पर I.N.D.I.A. गठबंधन में कलह? सपा सांसद एसटी हसन ने कांग्रेस से मांगे इस बात के सबूत

UP News: सीतापुर जेल में बंद आजम खान (Azam Khan) का हितैषी बताने की कांग्रेस और सपा में होड़ लग गई है. अजय राय के आजम खान से मुलाकात पर सपा सांसद ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया.

UP Politics: सीतापुर जेल में बंद आजम खान (Azam Khan) से कांग्रेस (Congress) की हमदर्दी समाजवादी पार्टी (SP) को रास नहीं आ रही है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) आजम खान से मिलने सीतापुर गए थे. इजाजत नहीं मिलने की वजह से अजय राय बैरंग लौट आए. सपा सांसद डॉ एसटी हसन (Dr ST Hasan) ने हमला बोलते हुए कहा कि आजम खान पर 60 प्रतिशत मुकदमे कांग्रेस ने दर्ज कराये हैं. अगर कांग्रेस आजम खान की हमदर्द है तो पहले कांग्रेस नेता दर्ज कराए मुकदमे वापस ले. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आजम खान के साथ वोट बैंक की राजनीति कर रही है.

आजम खान के मुद्दे पर सपा और कांग्रेस में ठनी

उन्होंने कहा कि  कांग्रेस प्रोपेगैंडा कर दिखाना चाहती है कि सपा वालों से ज्यादा आजम खान की हितैषी है. सपा आजम खान के साथ पहले भी खड़ी थी और अब भी साथ है. उन्होंने कहा कि आजम खान के मामले ने राजा महाराजाओं के दौर की याद ताजा करा दी है. आजम खान के परिवार पर जुल्म को पूरा देश जानता है. एसटी हसन ने कहा कि आजम खान को मुस्लिम लीडर होने का प्रतीक बना दिया गया है. उनके खिलाफ जुल्म से फासिस्ट हिंदुओं का धुर्वीकरण होता है.

क्या सब कुछ इंडिया गठबंधन में चल रहा ठीक?

 डॉ एसटी हसन ने कहा कि आजम खान पर किए जा रहे अत्याचार का जवाब आने वाले चुनाव में जनता देगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुस्लिम वोटों को प्रभावित करने के लिए आजम खान से हमदर्दी का दिखावा कर रही है. प्रोपेगैंडा के जरिए दामन पर लगे दाग कांग्रेस धोना चाहती है. जनता सब जानती है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं को सलाह दी साम्प्रदायिक ताकतों को फायदा पहुंचाने का काम नहीं करें. साथ मिलकर साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ना है. बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले बने इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी शामिल है. ऐसे में सपा का कांग्रेस के प्रति आक्रामक रवैया बहुत कुछ कहता है.  

Azam Khan News: आजम खान से क्यों नहीं कराई गई अजय राय की मुलाकात? सीतापुर जेल के जेलर ने बताई बड़ी वजह

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget