एक्सप्लोरर

हमीरपुर में बाढ़ से हाहाकार, मोटर बोट पर सवार एसपी खुद पहुंचा रहे लोगों को मदद

हमीरपुर में भी बाढ़ के कारण हजारों लोग प्रभावित हैं. कई गांवों में तो हालात और ज्यादा बुरे हैं. सीएम योगी के आदेश के बाद एसपी खुद पीड़ितों तक पहुंचकर उनकी मदद कर रहे हैं.

Hamirpur News: यूपी के कई जिलों में बाढ़ से लोग बेहाल हैं. लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. कई लोग तो पलायन कर सुरक्षित जगहों की ओर जा रहे हैं. हमीरपुर में भी बाढ़ के कारण लोग मुश्किल में हैं. यमुना और बेतवा नदी में आई बाढ़ के चलते कई गांव प्रभावित हुए हैं. कुछ गांव तो टापू में तब्दील हो चुके हैं. लोगों को अपने घरों की छतों या फिर ऊंचाई वाले स्थानों पर शरण लेना पड़ रहा है.

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रशासन पूरे तरीके से जुटा हुआ है. आला अधिकारी खुद जमीनी स्तर पर हालात का जायजा ले रहे हैं. दरअसल, हाल ही में सीएम योगी ने जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया था. योगी ने अधिकारियों को लोगों की हरसंभव मदद करने का आदेश भी दिया था. योगी के दौरे के बाद अधिकारी हरकत में आ गए हैं. खुद एसपी हमीरपुर मोटर बोट में सवार होकर बाढ़ प्रभावित गांव पहुच रहे हैं. एसपी ने बाढ़ पीड़ितों को जरूरी समानों के साथ राशन और खाना उपलब्ध करवाया.

हमीरपुर में बाढ़ से हाहाकार, मोटर बोट पर सवार एसपी खुद पहुंचा रहे लोगों को मदद

बता दें कि लगभग पांच दिनों से बाढ़ का पानी कई गांवों में घुसा हुआ है. लोगों के घर आधी गहराई तक पानी में समा चुके हैं. ऐसे में घर में रखा राशन भी बर्बाद हो गया है. 

"कई गांवों में नहीं पहुंची मदद"
एसपी कमलेश दीक्षित की माने तो कुछ गांवों के हालात अभी भी बहुत नाजुक है. कई गांवों में मदद भी नहीं पहुंच पा रही है. ऐसे में सीएम योगी और आईजी सत्यनारायण के दिशा निर्देशों में पुलिस उन गांवों में पहुंचने की कोशिश कर रही है जहां लोग चारों तरफ से पानी मे फंसे हैं. उनको जरूरत की सारी चीजें पुलिस की तरफ से निशुल्क दी जा रही है. 

गौरतलब है कि हमीरपुर जिले से गुजरने वाली यमुना और बेतवा नदियों में राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुई जोरदार बारिश के बाद बांधो को खोलने से जल प्रलय सा आ गया था. जिस कारण जिले के लगभग 154 गांव प्रभावित हुए थे.

ये भी पढ़ें:

कानपुर: मुस्लिम युवक की पिटाई के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने छोड़ा, जानें क्या है मामला

Coronavirus in UP: कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा, 24 घंटे में हुई चार लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget