एक्सप्लोरर

Uttarakhand Glacier Collapse: सोनिया गांधी ने जताया दुख, कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से हुई तबाही पर दुख जताया है.हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हुई है और 150 लोगों के लापता होने की आशंका है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तराखंड के चमोली में हिमखंड टूटने के कारण उत्पन्न विकराल बाढ़ से जानमाल के नुकसान पर दुख जताया है. सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव के प्रयासों में लोगों और अधिकारियों की मदद करने की अपील भी की है.

लोगों के साथ है कांग्रेस सोनिया गांधी ने अपने बयान में कहा कि ग्लेशियर टूटने के कारण उत्तराखंड में बाढ़ और तबाही की परेशान करने वाली खबर से चिंतित हूं, जिसके कारण गंगा नदी के निचले जलग्रहण क्षेत्र में खतरे की आशंका व्यक्त की जा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, ''मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वालंटियर से अनुरोध करती हूं कि वे राहत और बचाव के प्रयासों में लोगों और अधिकारियों की मदद करें.'' उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस त्रासदी और संकट की घड़ी में उत्तराखंड के लोगों के साथ खड़ी है.

राहत और बचाव कार्यों में करें सहयोग वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि ''उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने से आई त्रासदी की खबर बहुत दुखद है. इस मुश्किल समय में पूरा देश उत्तराखंड के निवासियों के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि, ''आपदा में फंसे लोगों के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं''. प्रियंका ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि राहत और बचाव कार्यों में भरपूर सहयोग करें.

ग्लेशियर के फटने से हुआ नुकसान गौरतलब है कि, उत्तराखंड के जोशीमठ में नंदादेवी ग्लेशियर के फटने ने के कारण धौलीगंगा नदी में विकराल बाढ़ आ गई इसके कारण जानमाल के नुकसान की खबर है. अधिकारियों ने बताया कि एक जल विद्युत परियोजना में काम कर रहे 150 से अधिक श्रमिक लापता हैं.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड त्रासदी: जान गंवाने वालों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देगी राज्य सरकार, PM कोष से भी की जाएगी 2-2 लाख की मदद

Uttarakhand Glacier Collapse: जानें- प्रभावित इलाकों में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जताई ये आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget