एक्सप्लोरर

Mid Day Meal: सोनभद्र में मिड डे मील का खाना कूड़ेदान में फेंकते दिखाई दिए बच्चे, जानें- पूरा मामला?

Sonbhadra News: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे मिड डे मील का खाना खाने की बजाय उसे डस्टबीन में फेंक रहे हैं. जिसके बाद कहा जा रहा है कि खाना इतना खराब था कि बच्चों ने खाया भी नहीं.

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का दावा कर रही है. इसके लिए स्कूलों का कायाकल्प, अच्छी सीटें, खेल कूद के मैदान, साफ-सफाई, पीने के शुद्ध पानी की व्यवस्था पर काम हो रहा है, स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम योग्य बनाया जा रहा है लेकिन सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की गुणवत्ता और मिड डे मील को लेकर अब तक हालात नहीं बदल सके हैं. यूपी के सोनभद्र से एक बार फिर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिससे मिड मील के खाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं.  

सोनभद्र में एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बच्चो दोपहर का खाना, अपनी थाली से कूड़े में फेंकते हुए नजर आ रहे हैं. ये वीडियो राबर्ट्सगंज ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय रुदौली बैलछ का बताया जा रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे मिड डे मील का खाना खाने की बजाय उसे डस्टबीन में फेंक रहे हैं. जिसके बाद इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि खाना इतना खराब था कि बच्चों ने उसे खाया भी नहीं. इस वीडियो को लेकर अब कई तरह की चर्चाएं हो रही है हालांकि शिक्षा विभाग अलग ही दलील दे रहा है. 

वीडियो पर बीएसए द्वारा दी गई सफाई

बेसिक शिक्षा विभाग की मिड डे मील योजना को लेकर अक्सर विवाद सामने आते रहे हैं. कभी भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते हैं तो अभी उसकी मात्रा को लेकर. इस पूरे मामले पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार ने बताया कि पहले भोजन की व्यवस्था ग्राम प्रधान के जिम्मे थी. उनकी व्यस्तता के कारण आपसी सहमति से पिछले एक माह से वो भोजन बनवा रही हैं.

बीएसए अधिकारी ने कहा कि सोमवार को भोजन में चावल और लौकी की सब्जी बनी थी. बच्चे खाना खाने लगे तो लौकी का स्वाद काफी कड़वा था. जिसकी वजह से खाने का स्वाद कड़वा था. इसलिए बच्चों ने खाना फेंक दिया. किसी ने इसी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. हालांकि बाद में बच्चों को सोयाबीन की सब्जी बनवाकर खाना खिलाया गया. बाद में सभी बच्चों ने खाना भी खाया. भोजन में मिलावट या अन्य तरह की बातें बेबुनियाद हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव के दावे से BJP में और बढ़ेगी कलह! मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को भी चुभेगी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन के बीच मायावती बोलीं- मुद्दा चाहे राम मंदिर का हो या पेपर लीक का, जड़ एक...
CJP के प्रदर्शन के बीच मायावती बोलीं- मुद्दा चाहे राम मंदिर का हो या पेपर लीक का, जड़ एक...
Varanasi News: वाराणसी में विदेशी नागरिक की उत्पात से मचा हड़कंप, अब भेजा गया मानसिक चिकित्सालय
वाराणसी में विदेशी नागरिक की उत्पात से मचा हड़कंप, अब भेजा गया मानसिक चिकित्सालय
यूपी चुनाव के लिए BJP ने काशी में तेज कर दी तैयारी, बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
यूपी चुनाव के लिए BJP ने काशी में तेज कर दी तैयारी, बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
ग्रेटर नोएडा में LLB छात्र ने 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पिता के बाद मां का था इकलौता चिराग
ग्रेटर नोएडा में LLB छात्र ने 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पिता के बाद मां का था इकलौता चिराग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget