एक्सप्लोरर

पिता करता था टोना-टोटका!, सोनभद्र में बेटे ने ओझा के कहने पर कर दी हत्या

Sonbhadra News:रामजतन की पत्नी को लंबे समय से संतान नहीं हो रही थी. वह इसका जिम्मेदार अपने पिता को मानता था. और किसी ओझा के बहकावे में आकर उसने पिता को मौत के घाट उतार दिया.

UP News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पुत्र ने अंधविश्वास के चलते अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मामला म्योरपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खैराही का है. फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकरी के मुताबिक म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही गांव के पुरान खैराही टोले में रहने वाले राजमन (62) की उनके बड़े बेटे रामजतन ने निर्मम हत्या कर दी. रामजतन की पत्नी को लंबे समय से संतान नहीं हो रही थी. वह इसका जिम्मेदार अपने पिता को मानता था और उन पर टोना-टोटका करने का आरोप लगाता था. सूत्रों के मुताबिक, रामजतन किसी ओझा-बाबा के बहकावे में आकर पिता से रंजिश रखने लगा था.

पहले भी हो चुका था विवाद

ग्रामीणों के मुताबिक लगभग एक साल पहले भी इसी मुद्दे पर रामजतन और राजमन के बीच विवाद हुआ था. तब पंचायत ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया था. ग्रामीणों ने रामजतन को पत्नी का इलाज कराने की सलाह दी थी, जिसके बाद कुछ समय के लिए विवाद थम गया था. लेकिन गुरुवार की शाम को अंधविश्वास ने फिर से खौफनाक रूप ले लिया.

पुलिस के मुताबिक  गुरुवार शाम रामजतन ने फिर से पिता पर भूत-प्रेत लगाने का आरोप लगाया. पहले गाली-गलौज हुई, फिर रामजतन ने लकड़ी के बेंट से पिता पर हमला कर दिया. आसपास के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक राजमन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. घटना ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस ने रामजतन को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि बेटे और पिता के बीच संतान न होने को लेकर विवाद था. रामजतन ने अंधविश्वास में लकड़ी के बेंट से पिता की हत्या कर दी. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

संतोष कुमार पत्रकार हैं. बिहार की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ है. राजनीति से जुड़े अलग-अलग विषयों पर वे लगातार अपना लेख लिखते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget