एक्सप्लोरर

Power Cut: सोनभद्र में अनियंत्रित बिजली कटौती से नाराज सपा कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन, हाथ में लालटेन और बेना लेकर सरकार को घेरा

Sonbhadra News: सोनभद्र में लगातार बिजली कटौती से परेशान सपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के विरोध मे जमकर नारेबाजी करते हुए स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया.

Sonbhadra SP Protest Over Electricity: सोनभद्र में अनियंत्रित विद्युत कटौती को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथ में लालटेन और बेना लेकर अनोखा प्रदर्शन किया. सपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के विरोध मे जमकर नारेबाजी करते हुए स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया. इस बढ़ती गर्मी में जनपद में लगातार बिजली कटौती हो रही है.

लोगों की माने तो गांव में आठ से दस घंटे ही बिजली रह रही है, जबकि शहरी क्षेत्रों में 18 घंटे ही बिजली मिल पा रही है. ऐसे में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है. बिजली विभाग की माने तो कोयले का संकट तो था ही पर इस वक्त अत्यधिक गर्मी की वजह से हाइड्रोपावर भी पानी की कमी की वजह से उतपादन बहुत कम हो गया है. इस वजह से विद्युत कटौती की हो रही है.

सपा को मिला बड़ा मुद्दा

वहीं लगातार विद्युत कटौती की वजह से नाराज जनता लगातार सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में समाजवादी पार्टी को बैठे बिठाए एक बड़ा मुद्दा मिल गया है. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सपा जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में आज स्वर्ण जयंती चौक पर पहुंचकर ऊर्जा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अनोखा प्रदर्शन किया. हाथों में बेना व लालटेन लेकर ऊर्जा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्युत कटौती बंद करने की मांग की है.

UP News: बिजली व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, लगाया ये बड़ा आरोप

सपा जिला सचिव ने पूछे ये सवाल

समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा की 24 घंटा बिजली देने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार नाकाम रहीं है जबकि सरकार कह रही है कि गांव में 18 घंटे और शहर में 20 घंटे बिजली मिल रही है जबकि केवल हवा हवाई बातें साबित हुई हैं. 45 हजार केवल ट्रांसफार्मर खराब हालत में है, कर्मचारियों को सामान नहीं मिल पा रहा है.

प्रमोद यादव ने कहा कि सरकार केवल जनता का शोषण कर रही है. भाजपा सरकार अपने किये गये वादे नहीं निभा रही है, आज किसान नौजवान परेशान है. उन्होंने कहा कि विद्युत कटौती से आम जनमानस परेशान है. हमारी मांग है कि सरकार ने जो चुनाव में वादे किए, उसे निभाए और जनता को राहत दे.

UP Politics: अखिलेश यादव के बयान पर शिवपाल यादव का पलटवार, बोले- BJP में भेजना है तो मुझे निकाल दें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget