एक्सप्लोरर

सोनभद्र में गौशालाओं की हालत बदतर, हर दिन तीन-चार पशुओं की हो रही है मौत

UP News: यूपी में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगा तो दिया गया है लेकिन गायों की हालत सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. एक ऐसा ही मामला सोनभद्र का है जहां प्रतिदिन चार पशुओं की मौत हो रही है.

Sonebhadra News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आते ही गौ हत्या को बंद पर प्रदेश में पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया. सडक पर घूम रहे पशुओं को लेकर विपक्ष भी कभी हमलावर रहता है. छुट्टा पशुओं के हमले से कई पशुओं की मौत भी हो जाती है. इसके लिए मुख्यमंत्री योगी ने प्रत्येक जिले में गौशाला निर्माण कराकर पशुओं को रखने व देखभाल करने का आदेश दिया . लेकिन जिले के गौशालाओं की हालत कुछ नजर आई है. गौशाला कि पड़ताल करने पर चौंकाने वाले बात सामने आई.
       
दरअसल यह पूरा मामला सोनभद्र का है जहां एक ओर जहां सीएम योगी गौ सेवा व गायों की स्थिति सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं, तो वहीं जिम्मेदार उनके मंसूबों पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं. जिले में 8 गौशाला संचालित है, जिसमें 2241 पशुओं को रखा गया. जिसके लिए सरकार 50 रुपये देती है. पशुओं को सरकार कि तरफ से मिलने वाली कुल राशि कि बात कि जाए तो प्रत्येक दिन 1 लाख 12 हजार रुपये, महीने का 33 लाख 61 हजार रुपये, तो साल का 4 करोड़ 3 लाख 8 हजार रुपये कि बड़ी राशि देती है. लेकिन पशुओं के स्वास्थ्य व हालत बद से बतर है.

प्रतिदिन तीन चार पशुओं की होती हैं यहां मौत
सोनभद्र जिले के विकासखंड चतरा के मऊ कला धर्मदासपुर गांव में पशुओं की दुर्दशा का मामला सामने आया है. जहां एक गाय मरन्नासान पर पड़ी मिलीं. मौके पर एक केयरटेकर ने बताया कि सुबह पशु कंपाउंडर आए थे. इलाज कर के गए है. पशु डॉक्टर या कम्पाउंडर तीन चार दिन में आते है. केयरटेकर ने बताया कि पशुओं को देने वाला भूसे में मिट्टी है, जो पशु नहीं खाते हैं. 370 पशुओं के बीच केवल चार बोरी पशु आहार दिया जाता है. इससे पशुओं का भोजन पूरा नहीं हो पाता है. इसलिए उनका स्वस्थ ठीक नहीं है. पशुओं को सूखा भूसा ही दिया जाता है. यहाँ पर प्रतिदिन तीन चार पशु की मौत होती है. 

सरकार एक पशु पर देती है केवल 50 रुपये
अगर आंकड़ों पर गौर करें तों एक गौशाला में प्रति दिन तीन से चार पशुओं की मौत होती है तो महीने का लगभग 120 पशु और साल का देखे तो औसतन 1440 पशुओं की मौत होती है. केयर टेकर के मुताबिक एक पशु पर 50 रुपये ही मिलता है. जिसमे उसका देखभाल करना पडता है. अगर देखा जाए तों इस महुकलां धर्मदासपुर गौशाला में 370 पशुओं अभी है. इनपर 50 रुपये सरकार देती है. पशु को चारा पानी व अन्य सुविधाओं के आभाव में दम तोड़ दे रही है. लेकिन गौशाला के बनाये गए नोडल, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव सभी गौशाला को भ्र्ष्टाचार कि भेंट चढ़ा दे रहे है.

क्या बोले मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुरेश पाण्डेय 
जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुरेश पाण्डेय ने बताया कि जिले में 8 गौशाला संचालित है जिसमे 2241 छुट्टा पशुओं को रखा गया है . प्रत्येक पशुओं पर 50 रुपये सरकार से मिलता है. पशुओं के स्वास्थ्य पर पूछने पर बताया कि पिछले साल केवल भूसे का टेंडर हुआ था इस लिए खुराक काम होने से स्वास्थ्य खराब है. डॉक्टरों की रूटीन ड्यूटी लगाई गयी है. जिले में पशुओं के मरने कि संख्या काम है.

ये भी पढ़ें: यूपी के इन नेताओं का बदल जाएगा पता, खाली करना पड़ेगा दिल्ली वाला सरकारी बंगला!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget