एक्सप्लोरर

रायबरेली में रिश्ता हुआ तार-तार, पिता की हत्या करने के बाद बेटा हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बेटे ने पिता की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार कार्रवाई करने की बात कही है.

रायबरेली: जिस बेटे को बूढ़े बाप ने बुढ़ापे की लाठी समझा था वही बेटा बाप का कातिल बन बैठा. बेटे ने बाप की हत्या क्यों की ये अभी अंदर की बात है. लेकिन, इतना जरूर है कि बेटे ने जिस तरह से पिता को मौत के घाट उतारा उससे समाज में ये संदेश जरूर गया है कि बच्चों में संस्कार अच्छे देने चाहिए ताकि वो आगे चलकर पिता की विरासत को संभालें न कि किन्ही कारणों से क्षुब्ध होकर पिता-पुत्र के संबंधों को कलंकित करें. घटना रायबरेली जिले के सरेनी थानाक्षेत्र के पूरे पांडेय गांव की है.

खुरपे से की हत्या सरेनी थानाक्षेत्र के पूरे पांडेय गांव के रहने वाले राजकिशोर पांडेय अपने खेत में काम कर रहे थे तभी उनका बेटा रामनारायण पांडेय वहां पहुंच गया और किसी बात को लेकर दोनो में कहासुनी होने लगी. इसी दौरान गुस्से में आकर बेटे रामनारायण ने अपने पिता पर खुरपे से ताबड़तोड़ वार कर दिया. पिता खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

हत्या से क्षेत्र में सनसनी खेत के आसपास काम कर रहे अन्य लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी. जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस और परिजनों के अनुसार हत्यारा बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. लेकिन, बेटे की इस करतूत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर ही कार्रवाई करने की बात कह रही है.

रायबरेली में रिश्ता हुआ तार-तार, पिता की हत्या करने के बाद बेटा हुआ फरार

क्या कहते हैं जिम्मेदार पूरे मामले को लकेर रायबरेली के पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया सरेनी थानाक्षेत्र के पूरे पांडेय गांव के रहने वाले राजकिशोर को उनके बेटे रामनारायण पांडेय ने मौत के घाट उतार दिया. परिजन बेटे को मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें:

नकली बाल लगाकर खुद को अमन कहता था अब्दुल्ला, बहला फुसलाकर किशोरियों के साथ करता था ये काम

यूपी: जेल में बंद बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की पत्नी और बेटा भगोड़ा घोषित, कुर्की का नोटिस जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश नौकरी गिनते रहें, अगले 6 महीने में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी'- CM योगी
'अखिलेश नौकरी गिनते रहें, अगले 6 महीने में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी'- CM योगी
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
2027 की राह राजकिशोर सिंह के लिए नहीं आसान! एक अनुमति से बिगड़ेंगे सारे समीकरण?
2027 की राह राजकिशोर सिंह के लिए नहीं आसान! एक अनुमति से बिगड़ेंगे सारे समीकरण?
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget