एक्सप्लोरर

ठंड पर आस्था भारी, बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी के बीच पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

जोशीमठ में बर्फबारी जबरदस्त हो रही है। यहां स्थित बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने इसी बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं का आना जारी है। कही भी उनके उत्साह में कमी नहीं है।

जोशीमठ, एबीपी गंगा। बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है लेकिन आनेवाले श्रद्धालु इसकी परवाह न करते हुये भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने के लिये लगातार आ रहे हैं। बर्फबारी के बाद बद्रीनाथ धाम में तापमान में पारा माइनस से भी नीचे जा चुका है, पानी जम चुका है। रास्तों पर पाले पड़ चुके हैं गाड़ियों में बर्फ जमी हुई है लेकिन उसके बाद भी बद्रीनाथ धाम की यात्रा करने के लिए तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं।

बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद हो रहे हैं लेकिन उससे पहले बद्रीनाथ धाम में जिस तरीके से बर्फबारी हो रही है उससे नजारे और भी सुंदर हो गए हैं। बद्रीनाथ धाम में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है बर्फ की सफेद चादर सोने की चादर के समान चमक रही है। बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी का कहना है कि बर्फबारी के बाद भी यहां तीर्थ यात्रियों का आवागमन जारी है। ठंड कड़ाके की है लेकिन भगवान बद्रीविशाल के प्रति आस्था भारी पड़ रही है।

इस बार भगवान बद्रीविशाल के कपाट खोलने से लेकर अभी तक 12,00000 से अधिक तीर्थयात्री भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। और लगातार ठंड और बर्फबारी के बाद भी लोग बद्रीनाथ धाम में पहुंचकर भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर रहे हैं रिकॉर्ड तोड़ तीर्थ यात्रा से शासन प्रशासन भी खुश दिखाई दे रहा है चमोली के जिला अधिकारी स्वाति एस भदोरिया ने कहा कि इस बार यात्रा बहुत बेहतर तरीके से चल रही है और भविष्य में भी यात्रा को और सुचारू बनाने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी करेगा।

बद्रीनाथ धाम में सुबह-शाम के मौसम में परिवर्तन होने के साथ काफी ठंड बढ़ गई है। सुबह धूप निकल रही है तो शाम को अचानक मौसम बदल रहा है और पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, जिस का लुफ्त उठाने के लिए तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं। लोग बर्फबारी के बीच बराबर झूम रहे हैं गा रहे हैं और नाच रहे हैं और प्रकृति के इस आनंद का मौज भी उठा रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget