एक्सप्लोरर

गौरव चंदेल हत्याकांड मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी निलंबित

गौरव चंदेल हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट के बाद पुलिसवालों पर कार्रवाई की गई है। छह पुलिस वालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ग्रेटर नोएडा, एबीपी गंगा। गौरव चंदेल हत्याकांड मामले में जांच के दौरान पुलिसकर्मियों की कथित लापरवाही सामने आई है, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मीडिया प्रभारी शिवांग शेखर ने बताया कि थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक, उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर, उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार और उप निरीक्षक मानसिंह समेत छह पुलिस वालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। घटना की जांच रिपोर्ट में इन पुलिसकर्मियों की कथित लापरवाही की बात सामने आई थी। क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट के बाद पुलिसवालों पर कार्रवाई की गई है।

गौरव चंदेल 6 जनवरी को गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा में अपने घर लौट रहे थे। नोएडा में हिंडन नदी के पास परथला चौक पर अज्ञात बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और उनकी कार व लैपटॉप आदि लूट कर भाग गए थे। मेरठ क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) आलोक कुमार तथा मण्डलायुक्त अनीता मेश्राम ने शुक्रवार को चंदेल के परिजनों से भेंट की, जहां चंदेल के परिवार वालों ने मामले में पुलिस की लापरवाही को लेकर शिकायत की।

गौरव चंदेल हत्याकांड मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी निलंबित

मामले पर संज्ञान लेते हुए आईजी ने इस मामले की जांच ग्रेटर नोएडा के डीएसपी राजीव कुमार सिंह को सौंप दी। मीडिया प्रभारी ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि घटना वाले दिन थाना बिसरख पुलिस ने सीमा विवाद के चलते उनकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उन्हें नोएडा के थाना फेस -3 में भेज दिया, जिसके कारण समय रहते चंदेल की तलाश नहीं हो पाई। परिजनों ने बताया कि अगली सुबह पांच बजे उन्हें चंदेल घायल अवस्ता में परथला चौक के पास मिले और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Woman Dies in Lift Accident: लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
Embed widget