एक्सप्लोरर

Sitapur News: बीकेयू राष्ट्र शक्ति के कार्यकर्ताओं ने सिर मुंडवाया, मांग पूरी नहीं होने पर अनोखा विरोध

UP News: सीतापुर में भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्र शक्ति) के कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. मांग पूरी नहीं होने पर 9 दिन से धरने पर बैठे कार्यकर्ता दसवें दिन सिर मुंडवाकर प्रतिकार किया.

BKU Protest: सीतापुर (Sitapur) में भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्र शक्ति) के कार्यकर्ताओं ने जो चेतावनी दी थी, उसे कर दिखाया. भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्र शक्ति) के कार्यकर्ता 9 दिनों से धरने पर बैठे थे. उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर दसवें दिन सिर मुंडवाकर प्रतिकार करने की चेतावनी दी थी. उसी क्रम में आज 12 अक्टूबर को कार्यकर्ताओं ने विकास भवन के सामने प्रशासन का दसवां दिन मनाया. इसमें कई कार्यकर्ताओं ने अपने बाल मुड़वाकर विरोध किया. यह प्रतिकार का एक अनोखा तरीका था. 

अधिकारी को सौंप चुके थे ज्ञापन

इस संदर्भ में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को 3 अक्टूबर 2022 को सौंपा गया था, जिसमें इनकी प्रमुख मांगें शामिल थी. इनकी मुख्य मांग थी कि मिश्रिख के उमरापुर गांव के भू माफियाओं द्वारा कब्जा की गई परती, सीलिंग, बंजर, खलिहान, श्मशान, नहर की बंग आदि भूमि को अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराया जाए. इन्होंने विकासखंड महोली की ग्राम सभा भगवानपुर ग्रंट मजरा सीतारामपुर में विकास कार्यों में प्रधान पंचायत सचिव पर बड़े घोटाले का आरोप लगाया.

साथ ही कहा कि विकास कार्यों की समीक्षा कराई जाए और उनकी गति धीमी होने के कारण उन पर कार्रवाई की जाए. एक अन्य मामले में तहसील के अंतर्गत सहकारी समितियों के धान क्रय केंद्र चालू ना होने से किसानों को हो रही दिक्कत दूर कर करने का मामला भी उठाया गया. 

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

एक अन्य मामले में विजय लक्ष्मी नगर सीतापुर अराधना यादव ने उनकी सौतेली मां द्वारा प्रताड़ित करने और पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया. इन सभी मांगों को लेकर वह प्रशासनिक अधिकारी को 03 अक्टूबर को ज्ञापन दे चुके थे, लेकिन उसका कोई भी समाधान नहीं किया गया था. इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने प्रशासन के अधिकारियों को मरा हुआ मानकर उसका दसवां संस्कार मनाया.

साथ ही जानकारी दी कि यदि अधिकारियों द्वारा मांगें नहीं मानी गयी तो तेहरवीं भी मनाई जाएगी. इस मौके पर दीपक यादव, सूबेदार, टुन्नी, संदीप कुमार, ठाकुर प्रसाद, मनमोद यादव, संदीप यादव, हरद्वारी लाल, मनोज यादव, अमित कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने सिर मुंडवाकर प्रतिवाद किया.

Amroha: अमरोहा में लुटेरे बेखौफ, थाने से चंद कदम की दूरी पर छीन लिया महिला सिपाही का फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
योगी सरकार में मिशन शक्ति से बेटियों को नेतृत्व का अवसर, 4 छात्राओं को मिली कमान
योगी सरकार में मिशन शक्ति से बेटियों को नेतृत्व का अवसर, 4 छात्राओं को मिली कमान
CM योगी का हमला, 'सपा ने राज्यसभा की सीट धन्नासेठ को बेची'
CM योगी का हमला, 'सपा ने राज्यसभा की सीट धन्नासेठ को बेची'
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget