एक्सप्लोरर

Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा से दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, अवैध रूप से भारत में हुए थे दाखिल

UP News: सिद्धार्थनगर जिले के भारत-नेपाल सीमा के ककरहवा बॉर्डर से बिना वैध कागजात के भारत से नेपाल में घुसे दो चीनी नागरिक को नेपाली पुलिस व सशस्त्र बल ने गिरफ्तार किया है.

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर जिले के भारत-नेपाल सीमा के ककरहवा बॉर्डर से बिना वैध कागजात के भारत से नेपाल में घुसे दो चीनी नागरिक को नेपाली पुलिस व सशस्त्र बल ने गिरफ्तार किया है. चेकिंग के दौरान चीनी नागरिक 32 वर्षीय लिगोआँगूई और 35 वर्षीय एक्सटीएओ को नेपाली पुलिस ने भारत से नेपाल सीमा में प्रवेश करते हुए पकड़ा है. उनके पास से चीनी पासपोर्ट, दो लैपटॉप, विभिन्न कंपनियों के छह मोबाइल और 14750 रुपए भारतीय मुद्रा बरामद हुआ.

नेपाल जिले के कपिलवस्तु के वार्ड नंबर 5 शुद्धोधन गांव के पास नेपाल पुलिस और वहां की सशस्त्र बल ने इन चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिकि, सिद्धार्थनगर जिले के ककरहवा निवासी 23 वर्षीय अरबाज शेख ने उन्हें  भारत से नेपाल ले जाने में मदद कर रहा था.  चीनी नागरिकों के साथ अरबाज शेख को नेपाल पुलिस ने हिरासत में लिया. पुलिस आगे की जांच के लिए उन व्यक्तियों को बरामद सामान के साथ घटना की जानकारी आप्रवासन कार्यालय बेलहिया रूपनदेही को भेज दी गई है. उक्त की जानकारी प्रवक्ता/सूचना अधिकारी (मोहन मणि अधिकारी) पुलिस उपाधीक्षक जिला पुलिस कार्यालय ने दी है.

जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को सजा
इधर, लखनऊ की स्पेशल एटीएस कोर्ट ने जम्मू कश्मीर के रहने वाले जैश-ए- मोहम्मद के दो आतंकवादी शहनवाज अहमद तेली और आकिब अहमद मलिक को सात-सात साल की सजा और 30 हजार जुर्माना लगाया है. एटीएस ने दोनों आतंकवादियों को साल 2019 में गिरफ्तार किया था. इनके पास पिस्टल और हैंड ग्रेनेड बरामद किया था.  जैश ए मोहम्मद से जोड़कर नौजवानों को आतंकवादी बनाने की नेक्सस में एटीएस ने गिरफ्तार किया था. एटीएस कोर्ट ने इन्हें 26 नवंबर 2024 को सजा सुनाई है. एटीएस के मुताबिक, ये लोग नवयवुकों को रेडिक्लाइज (उकसा) कर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने और जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जोड़ने का प्रयास कर रहे थे.

(सिद्धार्थनगर से चन्दन कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका वाड्रा बौखलाहट में बयान दे रहे- संभल पर बोले केशव प्रसाद मौर्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget