एक्सप्लोरर

ब्रांडेड शराब की बोतल में नकली शराब बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार

Siddharthanagar News: सिद्धार्थनगर जिले की सीमा पर उसका थाना क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम रात में चेकिंग अभियान चला रही थी. मौके पर पुलिस अधिकारी संदिग्ध वाहनों की तलाशी ले रहे थे.

Siddharthanagar News: सिद्धार्थनगर में आबकारी विभाग, पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाकर बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी दिल्ली से अंग्रेजी ब्रांडेड शराब की बोतलों में नकली शराब भरकर बेचते थे. इनके पास से पुलिस ने कई ब्रांडेड शराबों की बोतल, नकली सील, केमिकल समेत कई चीजें बरामद की हैं. 

दरअसल, सिद्धार्थनगर जिले की सीमा पर उसका थाना क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम रात में चेकिंग अभियान चला रही थी. मौके पर पुलिस अधिकारी संदिग्ध वाहनों की लगातार तलाशी ले रहे थे. इस दौरान अधिकारियों को फरेंदा की तरफ से एक कार आती दिखाई पड़ी, कार में बैठे लोगों की गतिविधि अधिकारियों को संदिग्ध लगी.

जांच के बाद अधिकारी रह गए दंग
इसके बाद अधिकारियों कार को रोककर उसमें बैठे दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की. शक होने पर पुलिस ने वाहनों की तलाशी ली तो गाड़ी में शराब बनाने वाले रासायनिक कैमिकल, कुछ बोतलों में अवैध शराब, अंग्रेजी शराब की खाली बोतल और नकली ढक्कन बरामद हुआ. ये देखकर अधिकारियों के होश फाख्ता हो गए, उन्होंने दोनों आरोपियों को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.  

कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग दिल्ली से अंग्रेजी शराब के अलग-अलग ब्रांडों के नकली ढक्कन, रैपर लाते थे, नकली शराब बनाकर इन्हीं बोतलों में भरकर गोरखपुर और उसके आसपास के जिलों में अंग्रेजी शराब के दुकानों पर मुनीमों को बेचते थे. 

पुलिस ने क्या कहा?
इस संबंध में सिद्धार्थनगर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ ने बताया कि अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 16 बोतल नकली शराब (रॉयल स्टेग), 8 अदद काली बोतल एंपियर ब्लू शराब, अलग-अलग ब्रांड की 4000 नकली ढक्कन, 4000 डुप्लीकेट सील और 77 लीटर अवैध रासायनिक कैमिकल की बरामद हुआ है. उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस, आबकारी अधिनियम और कॉपी राइट अधिनियम के मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. 

(चंदन कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बीजेपी ने कसी कमर, दलित वोटरों को रिझाने के लिए बनाई खास रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget