एक्सप्लोरर

'खून से नहा उठी...'पहलगाम हमले का शिकार परिवार पहुंचा प्रेमानंद महाराज की शरण, मिला ये संदेश

पहलगाम हमले में मारे गए शुभम् द्विवेदी के माता-पिता और पत्नी वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे, जहां उन्होंने अपने दिल की व्यथा सुनाई, जिसे सुनकर महाराज भी व्यथित हो गए.

पहलगाम हमले में मारे गये शुभम् द्विवेदी के माता-पिता और पत्नी ऐशन्या वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने अपने दिल की सारी व्यथा सुनाई और बताया कि कैसे उनकी आंखों के सामने उनकी दुनिया को उजाड़ दिया गया. परिवार का दर्द सुनकर प्रेमानंद महाराज भी द्रवित हो उठे और उन्होंने परिवार को धैर्य रखने को कहा. 

शुभम की पत्नी ऐशन्या ने बताया कि उसकी आंखों के सामने उसके पति को मार दिया गया वो आज भी उस दृश्य को भूल नहीं पा रही हैं. जब भी आंखें बंद करती है तो सामने वहीं मंजर दिखाई देने लगता है. तभी मां ने कहा कि गोली मारी तो ये ख़ून से नहा उठी थी. इस पर प्रेमानंद ने कहा कि वो तो दृश्य ही इतना भयानक होगा. जिस दृश्य को आपने अपने सामने देखा..

प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचा परिवार

प्रेमानंद महाराज के आश्रम की ओर से द्विवेदी परिवार के मुलाकात वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो की शुरुआत में शुभम् के पिता संजय द्विवेदी ने सवाल किया और कहा है कि वो हमेशा अच्छे कर्म करते थे लेकिन, फिर भी उनके परिवार के साथ हुआ. जिसके जवाब में महाराज ने महाभारत के अभिमन्यु का जिक्र किया. 

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जब अभिमन्यु युद्ध क्षेत्र में उतरे थे तो अर्जुन की हालत भी खराब हो गई थी जबकि उन्हें तो स्वयं भगवान श्रीकृष्ण समझा रहे थे. पुत्र प्रेम पिता के हृदय में जो होता है उसके वियोग का दुख उसका हृदय ही समझ सकता है. जो होना है वो होकर रहेगा. 

प्रेमानंद महाराज ने दिया ये ख़ास संदेश

उन्होंने परिजनों को समझाते हुए कहा कि वहां (पहलगाम) उन्ही जीवों का जाना हुआ जिनका प्रारब्ध संपन्न हो चुका था. अब वो निमित्त कुछ भी बने आज तक कभी किसी ने काल को दोषी नहीं कहा. मारता सबको काल है. काल को कोई दोष नहीं. काल वो विविध रूप धारण कर लेता है. लेकिन आयु जब पूरी है तो वो पूरी हो जाती है.

इस ज्ञान से हृदय का दर्द कम नहीं हो जाएगा. इसलिए धैर्यवान बनो. इसके बाद उनके शिष्यों ने गुरुजी को ऐशन्या के बारे में बताया कि शादी के दो महीने ही हुए थे और आतंकियों ने उनके पति को मार दिया. पिता ने कहा कि हमें हिन्दू पूछ-पूछकर मारा.

परिवार को धैर्य बनाने को कहा

गुरुजी ने कहा कि वो दृश्य कितना भयानक होगा जिसे आपने अपने सामने देखा है. उन्होंने कहा कि हम जानते हैं जब हमें इस घटना के बारे में पता चला तो हम भी कई दिनें तक व्यथित रहे थे. आपके तो पति गए हैं पुत्र गए हैं लेकिन, आपको धैर्यवान बनना चाहिए, धैर्यवान बनो रोने से या व्यथित होने से कुछ नहीं मिलेगा. अपना चिंतन बिगड़ेगा इसलिए नाम जप करो. धीरे-धीरे इस दुख को हटाने की कोशिश करो.

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि हम जानते हैं कि ये बहुत कठिन है. आप लोगों को ईश्वर धैर्य दें. आप लोगों को सुख प्रदान करें और आप सुख पूर्वक जिए आप इस तरह के चिंतन में अगर और बढ़ते चले गए तो डिप्रेशन में पहुंच जाएंगे. परेशान हो जाएंगे. अब थोड़ा हिम्मत कीजिए. धैर्य कीजिए. भगवान की बड़ी विचित्र लीला है. ये किसी के बस की बात नहीं है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलीभीत में युवक से हुई लूट का खुलासा, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
पीलीभीत में युवक से हुई लूट का खुलासा, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
बस्ती में जमीन के लिए महिला की कर दी हत्या, रेलवे ट्रैक पर शव रखकर बनाया हादसा, आरोपी गिरफ्तार
बस्ती में जमीन के लिए महिला की कर दी हत्या, रेलवे ट्रैक पर शव रखकर बनाया हादसा, आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या बनेगा शोध का नया केंद्र, रामपुर लाइब्रेरी से आएंगी सोने से सजी पांडुलिपियां और दुर्लभ रामायण
अयोध्या बनेगा शोध का नया केंद्र, रामपुर लाइब्रेरी से आएंगी सोने से सजी पांडुलिपियां और दुर्लभ रामायण

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान पर हमला करेगा पाकिस्तान? सऊदी अरब ने शहबाज-मुनीर को याद दिलाई डिफेंस डील
क्या ईरान पर हमला करेगा पाकिस्तान? सऊदी अरब ने शहबाज-मुनीर को याद दिलाई डिफेंस डील
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
Israel-US Iran War Live: कब तक चलेगा ईरान युद्ध? अमेरिकी वित्त सचिव बोले- हमारे पास पर्याप्त फंड
Live: कब तक चलेगा ईरान युद्ध? अमेरिकी वित्त सचिव बोले- हमारे पास पर्याप्त फंड
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
Embed widget