एक्सप्लोरर

Mathura News: श्री कृष्ण जन्मभूमि केस के पक्षकार आशुतोष पांडेय को मिली धमकी, कहा- 'केस की पैरवी की तो...'

Mathura News:आशुतोष पांडे को पहले भी इस तरह की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद उन्होंने लिखित में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी, और अब एक बार फिर से मुस्लिम युवक द्वारा आशुतोष पांडे को धमकी दी गई है.

Shri Krishna Janmabhoomi Case: श्री कृष्णजन्म भूमि (Shri Krishna Janmabhoomi) मुक्ति निर्माण ट्रस्ट को एक बार फिर से धमकी दी गई है. श्री कृष्ण जन्म भूमि विवाद मामले के मुख्य वादी पक्षकार और श्री सिद्वपीठ माता शाकुम्भरी पीठाधीश्वर व केंद्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय (Ashutosh Panday) को धमकी दी गई है. इस धमकी में श्री कृष्ण जन्म भूमि और शाही ईदगाह (Shahi Idgah Mosque) विवाद मामले में पैरवी ना करने को कहा गया है. वहीं ऐसे करने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा गया है.

श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद के पक्षकार आशुतोष पांडेय को धमकी देने वाले ने कहा है कि अगर उन्होंने इस केस की पैरवी करना नहीं छोड़ा तो उन्हें इसका बुरा अंजाम भुगतना होगा. धमकी देने वाला कोई मुस्लिम युवक बताया जा रहा है. ये पहली बार नहीं है जब उन्हें इस तरह की धमकी दी गई है. इससे पहले भी आशुतोष पांडेय को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. धमकी देने वाले ने खुद को पीएफआई का एजेंट बताया था और कहा था कि अगर उन्होंने मुकदमा वापस नहीं लिया तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा. आशुतोष पांडेय ने धमकी मिलने के बाद इस मामले में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई थी और एसएसपी से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की थी.

जानें क्या है जन्मभूमि विवाद 

दरअसल मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद 13.37 एकड़ जमीन के मालिकाना हक से जुड़ा है. इसमें से 10.9 एकड़ जमीन कृष्ण जन्मस्थान के पास है और 2.5 एकड़ जमीन शाही ईदगाह मस्जिद के पास है. इस विवाद की चर्चा तब शुरू हुई जब अखिल भारत हिंदू महासभा ने ईदगाह मस्जिद के अंदर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित करने और उसका जलाभिषेक करने का ऐलान किया था. हिंदू पक्ष का दावा है कि काशी और मथुरा में औरंगजेब ने मंदिर तुड़वाकर वहां मस्जिद बनवाई थी. औरंगजेब ने 1669 में काशी में विश्वनाथ मंदिर तुड़वाया था और 1670 में मथुरा में भगवान केशवदेव का मंदिर तोड़ने का फरमान जारी किया था. इसके बाद काशी में ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद बना दी गई. हिन्दू पक्ष का दावा है कि आज जहां पर शाही ईदगाह मस्जिद है वहां पर राजा कंस की कारागाह हुआ करती थी, जहां पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था.

ये भी पढ़ें- Holi 2023: मथुरा के मंदिर में आज खेली जाएगी अनोखी होली, देवर और भाभी लगाएंगे एक-दूसरे को रंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget