एक्सप्लोरर

Shri Kalki Dham: आज संभल पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का लेंगे जायजा

UP Politics: सीएम योगी आदित्यनाथ आज यूपी के संभल पहुंचेंगे जहां वो पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेंगे. पीएम मोदी 19 फरवरी को श्री कल्कि धाम के शिलान्यास में शामिल होंगे.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज यूपी के संभल (Sambhal) जनपद पहुंचेंगे, जहां वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के आगमन की तैयारियों का जायजा लेंगे और अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश देंगे. पीएम मोदी 19 फरवरी को संभल में आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) के श्री कल्कि धाम के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. जिसके लिए अभी से तैयारियां की जा रही हैं. 
 
संभल में 19 फरवरी को श्री कल्कि धाम के शिलान्यास का कार्यक्रम हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. इसे देखते हुए प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है. इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई हैं. प्रशासन की ओर से यहां हेलीपैड भी तैयार करवाए जा रहे हैं.    
 
सीएम योगी लेंगे तैयारियों का जायज़ा
पीएम मोदी के आगमन को लेकर स्वयं सीएम योगी आदित्यनाथ भी एक्टिव हैं. सीएम योगी आज ख़ुद कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लेंगे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ज़रूरी दिशा निर्देश जारी करेंगे. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी और सीएम योगी समेत बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल होंगे. पिछले दिनों आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उन्हें कार्यक्रम का न्योता भी दिया था. 
 
बीजेपी की ग्राम परिक्रमा यात्रा का आग़ाज़
सीएम योगी आदित्यनाथ आज बीजेपी के ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. जिसकी शुरुआत मुज़फ़्फ़रनगर से हो रही है. इस ग्राम परिक्रमा की शुरू बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी इसमें हिस्सा लेंगे. जेपी नड्डा यहाँ के फ़िरोज़पुर गाँव जाएंगे और ग्राम परिक्रमा करेंगे. इसके बाद वो यहाँ के किसानों से बात करेंगे और एक सभा को भी संबोधित करेंगे. इस अभियान के तहत बीजेपी किसा नों को अपने साथ लाने की क़वायद में जुटी है. बीजेपी किसान मोर्चा के सदस्य घर-घर जाकर मोदी सरकार द्वारा किसानों के लिए लाई गईं योजनाओं के बारे में बताएंगे.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले
UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget