एक्सप्लोरर

Shravasti Murder: श्रावस्ती में छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, सामने आई हत्या की चौंकाने वाली वजह

Shravasti Crime News: दोनों भाइयों में धान की फसल को घर के अंदर रखने को लेकर कहासुनी हुई. जिसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई. मामले में जमीनी विवाद की बात भी सामने आई है.

Shravasti Crime News: श्रावस्ती में दो सगे भाइयों के विवाद में छोटा भाई बड़े भाई की मौत का कारण बन गया. विवाद धान को रखने को लेकर हुआ था. जिसके बाद दोनों भाइयों में कहासुनी होने लगी. बात फिर मारपीट तक पहुंची तो छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और उसे गम्भीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया. घायल अवस्था में शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के थाना सिरसिया के संतलिया गांव की है. जहां पर धान की फसल को घर के अंदर रखने को लेकर दो सगे भाई एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गये. मिली जानकारी के अनुसार, कल्लू और राम उजागर नाम के दो सगे भाइयों में विवाद हुआ था. विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि छोटे भाई राम उजागर ने अपने बड़े भाई कल्लू को बुरी तरीके से पीटा. जिससे कल्लू को गंभीर चोट आई और नाजुक हालत में ही आरोपी उसे खड़ंजे पर फेंक कर भाग गया. 

श्रावस्ती में भाई ने ली भाई की जान

इसके बाद आनन फानन में कल्लू को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय ही रास्ते में उसकी मौत हो गई. जब घायल को अस्पताल पहुंचया गया तो डॉक्टर ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया. वहीं कल्लू की पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने राम उजागर और उसकी पत्नी और एक अन्य के खिलाफ 302 का मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है. 

पुलिस कार्रवाई में जुटी

एसपी प्राची सिंह ने बताया कि धान की फसल को घर में रखने को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ और कल्लू को राम उजागर ने सड़क पर धकेल दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार्रवाई में जुट गई है. 

जमीनी विवाद की बात आई सामने

मृतक कल्लू के रिश्तेदारों का कहना है कि यह जमीनी विवाद था, जिसको लेकर बीती रात भी कल्लू और राम उजागर में विवाद हुआ था. बहरहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है और हत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है.

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: कांग्रेस से मिला 'धोखा', सपा और रालोद ने शुरू किया मंथन! राजस्थान पर जयंत चौधरी की चुप्पी के ये हैं मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत
अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
बस्ती में पलायन को मजबूर हिंदू परिवार, प्रधान अशफाक पर मारपीट का आरोप
बस्ती में पलायन को मजबूर हिंदू परिवार, प्रधान अशफाक पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget