एक्सप्लोरर

Shravasti: श्रावस्ती में पांव पसार रहा है डेंगू, प्रशासन की कराई फॉगिंग पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में मच्छर जनित रोग अपना पांव पसार रहा है लेकिन यहां प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तैयारी वैसी नहीं दिख रही है. प्रशासन के दावे की पोल खुद स्वास्थ्यकर्मी खोल रहे हैं.

UP News: श्रावस्ती (Shravasti) में जानलेवा बीमारी डेंगू (Dengue) पांव पसार रहा है. प्रशासनिक अधिकारी गांव में फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने का दावा कर रहे हैं लेकिन यह काम महज कागजों पर ही होता दिख रहा है. दूसरी तरफ जिले के इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. अस्पताल के चारों तरफ गंदा और दूषित पानी भरा हुआ है जिसमें डेंगू के मच्छर पनप रहे हैं और लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. 

ग्राम प्रधान के गांव केवल फॉगिंग

जिला संयुक्त चिकित्सालय में डेंगू मरीज को भर्ती करने के लिए एक वार्ड बनाया गया है. सीएमओ डॉ. शारदा प्रसाद का कहना है कि यहां छह मरीजों को भर्ती किया गया है. हालांकि यहां कोई मरीज नजर नहीं आया. यहां एक गांव में नालियों में गंदा पानी भरा हुआ है. स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन का दावा है कि यहां फॉगिंग और ब्लीचिंग का काम किया गया है लेकिन एक सफाईकर्मी ने कहा कि ग्राम पंचायत चंदन कोटियों के एक गांव में केवल फॉगिंग कराई गई है. पंचायत प्रधान इसी गांव में रहते हैं. शायद इसलिए यहां फॉगिंग हुई है जबकि कई कस्बे अभी भी फॉगिंग से अछूते हैं. लगभग यही स्थिति जिले के अन्य गांवों की भी है.

जिले के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों के बयान में दिखा अंतर

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर जेता सिंह ने बताया कि बुखार के मरीज बढ़े तो है लेकिन जांच में डेंगू की पुष्टि नहीं हो रही है. पुष्टि होने पर उन्हें भर्ती किया जाएगा. इलाज की सुविधा भी दी जाएगी. हैरानी की बात यह है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डेंगू मरीज की पुष्टि करते हैं और जिला चिकित्सा अधीक्षक कहते हैं कि यहां कोई मरीज नहीं है.

ये भी पढ़ें -

Rampur: सड़कों की बदहाली के खिलाफ NH जामकर धरने पर बैठे पूर्व CM हरीश रावत, वाहनों की लगी कतार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget