एक्सप्लोरर

इन बड़े नेताओं ने 'छोटे' से हारकर भी बटोरी थी सुर्खियां, मिली थी अहम जिम्मेदारी

शीला दीक्षित और टीएन चतुर्वेदी दो ऐसे नेता थे जिन्हें हार के बावजूद भी उनकी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी।

कन्नौज, एबीपी गंगा। प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट हाई प्रोफाइल है। यहां पिछले कुछ सालों से लगातार समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। जब-जब लोकसभा चुनाव हुए तब-तब ये सीट चर्चा में रही। खास बात है कि यहां हारने वाले कुछ उम्मीदवारों ने भी चर्चा बटोरी है। हार के बावजूद पार्टी की तरफ से इन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी।

शीला दीक्षित को दिल्ली और केरल में मिली बड़ी जिम्मेदारी देश की राजधानी दिल्ली की लगातार तीन बार मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित ने 1989 में कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। मैदान में उनके मुकाबले जनता दल के छोटे सिंह यादव थे। वीवीआईपी सीट पर हुए यह चुनाव एक तरफा रहा और शीला 53,833 वोट से चुनाव हार गई। कन्नौज में हार के बाद शीला दीक्षित को कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली बुला लिया और संगठन की जिम्मेदारी दी। शीला ने भी आलाकमान के भरोसे को गलत नहीं ठहराया। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस की सत्ता में वापसी कराई और खुद मुख्यमंत्री बनीं। इसके बाद शीला लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। 2014 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद उन्हें केरल का राज्यपाल बना दिया गया। हालांकि, कुछ महीने बाद उन्होंने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया।

टीएन चतुर्वेदी बने राज्यपाल साल 1991 में जनता पार्टी के उम्मीदवार छोटे सिंह यादव के मुकाबले भाजपा के टीएन चतुर्वेदी थे। छोटे सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की और चतुर्वेदी को करीब 60 हजार वोट से शिकस्त दी। हार के बावजूद भाजपा ने चतुर्वेदी को तोहफा दिया। तत्कालीन बाजपेयी सरकार ने उन्हें राज्यपाल बनाकर कर्नाटक भेजा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget