एक्सप्लोरर

Shamli News: कुछ घंटों की बारिश से ही शामली बना टापू, खुली नगरपालिका की पोल, पूरे शहर में जलभराव

Shamli News: छोटी गलियों से लेकर बाजारों समेत सड़क को कुछ ही मिनटों की बारिश ने पानी से भर दिया. लोगों का आरोप है कि, नगरपालिका ने गंदे नालों की सफाई ठीक से नहीं कराई.

Shamli Rains Waterlogging: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शामली (Shamli) में आधे घंटे की मूसलाधार बारिश की वजह से शहर टापू बन गया है. पूरे शहर में हर जगह 3 से 4 फुट तक पानी भरा हुआ है. जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है. मेन मार्केट में जलभराव होने से बुरा हाल है. शामली के विभिन्न मोहल्लों जैसे सीबी गुप्ता कॉलोनी, नेहरू मार्केट, माजा रोड, कबाड़ी बाजार सहित कई जगहों पर आधे घंटे की बारिश में ही 3 से 4 फुट पानी भर गया है. नालों की सफाई व्यवस्था ना होने के कारण यह समस्या लगातार चलती आ रही है. इस ओर नगर पालिका का कोई ध्यान नहीं है. 

रुक-रुककर हो रही बारिश
शामली में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है. इसकी वजह से शहर नदी नालों में तब्दील हो गया है. अगर बारिश ऐसे ही होती रही तो यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ जाएगा. लगातार बारिश होने की संभावना नजर आ रही है. यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. अगर बारिश का यही हाल रहा तो यमुना नदी में उफान के चलते यमुना किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगेगा. 

Unnao News: मानसून की पहली बारिश से उन्नाव हुआ पानी-पानी, एसपी ऑफिस और डीएम आवास के सामने जलभराव

हर साल रहते हैं ऐसे ही हालात
नगर पालिका को इन हालातों का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. शामली में हल्की सी बारिश ने नगरपालिका के कारनामों की पोल खोलकर रख दी है. छोटी गलियों से लेकर बाजारों समेत सड़क पर कुछ ही मिनटों की बारिश ने हर जगह को पानी से भर दिया है. जब-जब यहां बारिश होती है तब-तब यहां यही हालात होते हैं. शामली में आज रिकॉर्ड बारिश हुई. लगभग हर मोहल्ले और बाजार में पानी भरा हुआ है. यह हाल सड़कों और गलियों का ही नहीं बल्कि शामली नगरपालिका के बाहर भी कुछ ऐसा ही आलम नजर आया. 

रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई
शहर के कबाड़ी बाजार में पानी भर गया है. नगरपालिका तक में हर तरफ जल ही जल नजर आया तो शहर में जलभराव की समस्या नगरपालिका कैसे दूर कर पायेगी. शामली में आज बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिसकी वजह से सड़कों पर लगभग 3 से 4 फुट पानी भरा हुआ है. आज यह सीजन की पहली ऐसी बारिश है जिसमें बारिश ने अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आज की बारिश ने सभी दुकानदारों के धंधे को चौपट कर दिया. 3 से 4 फुट पानी भरा हुआ है. लोग पानी उतरने का इंतजार करते रहे लेकिन पानी उतरने का नाम नहीं ले रहा.

लोगों ने नगर पालिका पर लगाया आरोप
शामली के लोगों का आरोप है कि, नगरपालिका ने गंदे नालों की सफाई ठीक तरीके से नहीं कराई जिसकी वजह से यह पानी 15 सालों से लगभग ऐसे ही भरता आ रहा है. इसके लिए नगर पालिका को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. सड़कों का यह हाल लगभग 30 सालों से है. यहां आधे घंटे की बारिश से ही लगभग सभी सड़कें जलमग्न हो जाती हैं. यहां के मोहल्ले, गलियों, बाजारों में पानी की समस्या बहुत पहले से बनी हुई है जिसका नगर पालिका द्वारा आजतक समाधान नहीं किया गया है.

UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला- पशुओं को छुट्टा छोड़ने वालो पर होगी FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फास्ट टैग से लिंक होंगे दैनिक पास
टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फास्ट टैग से लिंक होंगे दैनिक पास
जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण बचाने के लिए सपा डेलीगेशन में नेताओं की संख्या बढ़ी, प्रशासन हुआ सतर्क
जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण बचाने के लिए सपा डेलीगेशन में नेताओं की संख्या बढ़ी, प्रशासन हुआ सतर्क

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget