एक्सप्लोरर

UP: शामली में मेंहदी लगाए इंतजार करती रही दुल्हन, नहीं आई बारात, जानें- पूरा मामला

Shamli News: सानिया की बारात कैराना निवासी शादाब को लानी थी, जो कि नहीं आई. दुल्हन पक्ष का आरोप है कि एक दिन पहले दूल्हे पक्ष ने कार की मांग रखी. दहेज लोभियों ने बारात लाने से इनकार कर दिया.

UP News: यूपी के शामली में इंसानियत को शर्मसार करने वाला सामने आया है. दहेज में कार न मिलने के कारण दुल्हा और उसका परिवार बारात लेकर नहीं पहुंचा. दुल्हन हाथों में मेंहदी लगाए इंतजार करती रही. दुल्हन के साथ-साथ पूरा परिवार सदमे में है, फिलहाल परिवार ने अब इंसाफ के लिए पुलिस से गुहार लगाई है.

जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी गांव में मजदूर राशिद की दो बेटियों, सानिया और साहिबा, का निकाह तय हुआ था. साहिबा की बारात बागपत के असारा गांव से सुहैब लेकर आया, लेकिन सानिया की बारात कैराना निवासी शादाब को लानी थी, जो कि नहीं आई.

दुल्हन पक्ष का आरोप है कि शादी से पहले उन्होंने दूल्हे को तीन लाख रुपये नकद, बाइक और अन्य दहेज का सामान दिया था. इसके बावजूद शादी से एक दिन पहले दूल्हे पक्ष ने कार की मांग रखी. मजदूर परिवार इस मांग को पूरा करने में असमर्थ था. परिवार ने दूल्हे के घर जाकर मिन्नतें की, लेकिन दहेज लोभियों ने बारात लाने से इनकार कर दिया.

दुल्हन ने की इंसाफ की मांग

दुल्हन सानिया का कहना है कि शादी की तैयारियों के बीच उनके घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन दूल्हे पक्ष की इस हरकत ने सब कुछ मातम में बदल दिया बारात न आने से परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ. दुल्हन की मां ने परिवार के साथ कोतवाली थाने में तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है.

उधर, इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है, जबकि इस घटना ने एक बार फिर समाज में दहेज लोभी दानव का रूप दिखा दिया कि अभी भी समाज में लोग इस बुराई को त्यागने के लिए तैयार नहीं है.

सानिया जिस रिश्ते और परिवार को संजोने के सपने देख रही थी, वो बनने से पहले ही उजड़ गए. हैरानी इस बात की है कि अभी भी समाज के जो जिम्मेदार लोग हैं, वो सामने नहीं आए और न ही परिवार की कोई मदद की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का बड़ा दावा, ये क्या कह दिया?
आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का बड़ा दावा, ये क्या कह दिया?
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget