एक्सप्लोरर

Shamli: सवारी बिठाने के लिए ड्राइवर दूसरे वाहन को कर रहा था ओवरटेक, बस पलटने से कई लोग घायल

Shamli Road Accident: उत्तर प्रदेश के शामली में ड्राइवर की लापरवाही के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस घटना में परिवहन विभाग की लापरवाही भी सामने आई है.

UP News: उत्तर प्रदेश के शामली (Shamli) में एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बस (Bus Accident) में सवार दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए. हादसे की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर निजी और सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. सवारी को बैठने के लिए इस बस का चालक दूसरी बस को ओवरटेक करने की कोशिश में तेज ड्राइविंग कर रहा था. हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा (Suresh Rana) ने भी अधिकारियों को घायलों के उपचार के दिशा निर्देश दिए. बस का चालक और परिचालक बस छोड़ कर फरार हो गए.

 यह हादसा गढ़ीपुख़्ता क्षेत्र के गंदेवडा बस स्टैंड के पास हुआ. यहां पर तीतरों मार्ग की ओर से एक रोडवेज बस आर रही थी लेकिन पीछे से आ रही प्राइवेट बस के चालक ने इस कारण बस को तेज गति से दौड़ा दिया कि कहीं रोडवेज बस सड़क पर खड़ी सवारियों को उससे पहले ना बैठा ले. इसके कारण चालक ने बस को 100 की स्पीड से भी ज्यादा गति से दौड़ा दिया ओर रोडवेज बस को ओवरटेक किया. वहीं सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा पलटी. हादसा होते ही बस में सवार लोगों की चीख-पुकार मच गई. जिसे देख आसपास के क्षेत्रों और सड़क से गुजर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और गाड़ी के शीशे को तोड़ कर घायल लोगों को बाहर निकालना शुरू किया. कुछ लोगों ने एम्बुलेंस को घटना की जानकारी दी. 

घायलों में पांच की हालत गंभीर, मेरठ फरार
घटनास्थल पर घायलों के परिजन पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए प्राइवेट अस्पतालों में ले गए. हालांकि घटना होते ही बस का चालक और परिचालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गए. सरकारी अस्पताल में दर्जन से ज्यादा लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं, बस में सवार प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ड्राइवर ने रोडवेज बस से पहले सड़क से सवारी बैठाने को लेकर बस को 100 से भी ज्यादा स्पीड से सड़क पर दौड़ा दिया था. चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है. परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा ऐसे वाहनों पर कार्रवाई न करने से अक्सर इस तरह के हादसे हो रहे हैं. निजी बस चालक क्षमता से अधिक बसों में सवारी बैठाई जाती है और डग्गामार वाहनों पर भी कोई रोक-टोक नहीं है. सड़क पर तेज गति से वाहनों को दौड़ाया जाता है.

वहीं हादसे की सूचना पर पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी अस्पताल पहुंचे और सीएमओ को घायल यात्रियों के उचित उपचार के दिशा निर्देश दिए. एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में घायल सभी यात्रियों का उचित इलाज मिल रहा है. गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए मेरठ में रेफर किया गया है.

ये भी पढ़ें: UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस में होने जा रहा है बड़ा संगठनात्मक बदलाव, जानें- तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
UP: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget