एक्सप्लोरर

पॉश इलाके में धड़ल्ले से चल रहा था देह व्यापार का धंधा, सोशल मीडिया के जरिए फैला रखा था जाल

इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरोह का सरगना दीपेश ग्राहक से वाट्सएप पर डीलिंग करता था। उसने वाट्सएप पर ग्रुप बना रखा था। सोशल मीडिया के जरिये नंबर लोगों में बटा था।

लखनऊ, एबीपी गंगा। राजधानी के पॉश इलाके में पुलिस ने शुक्रवार को वर्षों से चल रहा देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। ऑनलाइन बुकिंग का फायदा उठाकर होटल में देह व्यापार धड़ल्ले से चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर रामसूरत सोनकर ने छापेमारी कर देह व्यापार में संलिप्त दो पश्चिम बंगाल की दो युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरोह के सरगना की तलाश में दबिश दे रही है। गिरोह के संपर्क में दिल्ली, मुंबई समेत कई अन्य प्रांतों की लड़कियां हैं। ग्राहकों की डिमांड पर उन्हें फ्लैट और अन्य क्षेत्रों में स्थित होटलों में भेजा जाता था।

सरगना फरार मामला गोमतीनगर के विकास खंड स्थित होटल द ग्रीन टाऊन का है। गिरोह का सरगना अलीगंज निवासी दीपेश फरार है, जिसकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। उसके संपर्क में कई महिलाएं और युवक हैं। वह दिल्ली, मुंबई समेत कई अन्य प्रांतों से लड़कियों को ऑनलाइन बुलवाकर OYO से कमरा बुक कराकर रखता था।

गिरफ्तार आरोपी ने खोले राज गिरफ्तार आरोपी विक्रांत लड़कियों को ग्राहकों के पास पहुंचाने के साथ ही ग्राहकों से एडवांस रुपये लेकर आता था। एडवांस मिलने के बाद ही वह लड़कियों को लेकर गोमतीनगर, पीजीआइ क्षेत्र, हजरतगंज, अलीगंज, चिनहट समेत कई अन्य क्षेत्रों में स्थित फ्लैट और होटलों में ले जाता था। पुलिस ने होटल द-ग्रीन टाउन का रजिस्टर कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही कर्मचारियों एवं मैनेजर से भी पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक, होटल मालिक प्रयागराज निवासी आलोक तिवारी है। मैनेजर ने पुलिस को बताया कि होटल लीज पर लिया है।

सोशल मीडिया पर फैला रखा था जाल इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरोह का सरगना दीपेश ग्राहक से वाट्सएप पर डीलिंग करता था। उसने वाट्सएप पर ग्रुप बना रखा था। सोशल मीडिया के जरिये नंबर लोगों में बटा था। वाट्सएप पर डिमांड आने पर लड़कियों और महिलाओं की फोटो भेजते थे। युवतियों का रेट अलग-अलग रहता था। छह से 15 हजार रुपये प्रति लड़की के हिसाब से सरगना बुकिंग लेता था। विक्रांत सिर्फ लड़कियों ग्राहकों के पास पहुंचाने का काम करता था। इनके ग्राहकों में छात्र, व्यापारी और कुछ सफेद पोश भी हैं।

पॉश इलाके में धड़ल्ले से चल रहा था देह व्यापार का धंधा, सोशल मीडिया के जरिए फैला रखा था जाल

पुलिस ने की थी कार्रवाई बता दें कि पुलिस ने 14 मई को हुसैनगंज के रिहायशी इलाके में स्थित होटल स्नो व्हाइट में चल रहा देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। यहां 500 से 1000 रुपये में ग्राहक लाए जाते थे। स्थानीय निवासियों की सूचना पर पुलिस ने होटल में छापेमारी कर देह व्यापार में संलिप्त छह युवक और तीन युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया था। सभी युवक और युवतियां राजधानी समेत उन्नाव, सीतापुर, कानपुर, बनारस समेत अन्य जिलों से थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget