एक्सप्लोरर

सिपाही के घर चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, पुलिस जब पहुंची तो रह गई सन्न

उधमसिंह नगर में एक नाबालिग के लापता होने के बाद जब पुलिस उसे खोजने लगी, तब एक ऐसे अड्डे पहुंची जहां वह हैरान रह गये। पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। लेकिन महकमे के लिये ये शर्मनाक था कि एक सिपाही के घर ये गलत काम हो रहा था।

ऊधमसिंह नगर, एबीपी गंगा। ऊधमसिंहनगर जिले के थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने नाबालिगों से देह व्यापार कराने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से दो नाबालिग भी मिले हैं। महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। आरोपी महिला पुलिस कर्मी की पत्नी बताई जा रही है। जबकि इस सेक्स रैकेट की सदस्य महिला अभी फरार है। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को वन स्टॉप सेंटर में भेज दिया है।

ट्रांजिट कैंप के संजय नगर खेडा की रहने वाली एक नाबालिग लड़की पिछले चार दिनों से गायब चल रही थी। काफी खोज बिन के बाद परिजनों ने शक के आधार पर फुलसूंगा के गणेश गार्डन तीनपानी निवासी पिंकी और दीपा पर शक जाहिर करते हुए ट्रांजिट कैंप पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए घर में छापेमारी की तो गायब नाबालिग उसके घर से बरामद हुई। यही नहीं एक अन्य नाबालिग जो कि ट्रांजिट कैंप की रहने वाली है वो भी बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी पिंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि मौके से दीपा भागने में कामयाब रही।

पुलिस पूछताछ के दौरान नाबालिगों ने बताया कि उक्त दोनों महिलाएं सेक्स रैकेट चलाने का काम करती हैं और उनसे भी वो जबरन गंदा काम कराती थी। बताया जा रहा है कि पिंकी का पति राजेश उत्तराखंड पुलिस में बागेश्वर में सिपाही के पद पर तैनात है और लंबे समय से गैर हाजिर चल रहा है। दोनों महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने 363,506,16 और 17 धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पिंकी को मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया है। जबकि दूसरी आरोपी दीपा की तलाश की जा रही है।

वहीं एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि कुछ दिन पहले नाबालिग की मां द्वारा गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी गयी थी, जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की तो दो नाबालिग लड़कियों को बरामद करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों नाबालिगों द्वारा बताया गया कि पिंकी और दीपा उनके उनके साथ गंदा काम कराकर पैसे कमाने का काम करती थी। मामले की जांच की जा रही है और दोनों नाबालिगों को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है जहां पर उनके बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget